फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congressmen attack the government against inflation

महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों का सरकार पर हल्ला बोल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Congressmen attack the government against inflation
रुद्रपुर। पेट्रोलियम पदार्थों और खाद्य सामग्री के दामों में लगातार हो रहे इजाफे के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिले भर में धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

रुद्रपुर में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा के नेतृत्व में गदरपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के बाहर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव के समय जनता से बड़े-बड़े वादे करते हैं लेकिन उसके बाद अच्छे दिन के नाम पर महंगाई का बोझ जनता के सिर पर बढ़ा देते हैं। वहां ग्राम प्रधान कमल सिंह, बीडीसी सदस्य राकेश चौहान, सनी, आशीष यादव, रूपेंद्र प्रताप सिंह, अरुण कुमार, अभय सिंह, नीतीश सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने रोडवेज बस अड्डे के पेट्रोल पंप के बाहर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ ने कहा कि ‘बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार भाजपा सरकार’ का नारा देने वाली केंद्र सरकार ने पूरे देश को महंगाई की आग में झोंक दिया है। यह सरकार हर मोर्चे पर फैल हो चुकी है।
ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। वहां महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पंत, राजीव कामरा, राघव सिंह, पार्षद मोहन खेड़ा, बाबूखान, प्रीति साना आदि थे।
उधर, गदरपुर में कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार स्थित हजारी लाल पेट्रोल पंप पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीना कपूर की अध्यक्षता में सांकेतिक धरना दिया। वहां कांग्रेस नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी, ब्लॉक अध्यक्ष नासिर हुसैन, कांग्रेस महिला नगर अध्यक्ष पायल बजाज, वरुण कपूर, रेखा रावत, विशाल मक्कड़ विशु, सुभाष बेहड़, प्रीत ग्रोवर आदि थे।
इधर, दिनेशपुर में कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन के नेतृत्व में गदरपुर मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप में धरना-प्रदर्शन किया। वहां तारक बाछाड़, ममता हाल्दार, विकास सरकार, वरुण कपूर, किशोर हालदार, नारायण हालदार, जगन्नाथ सरकार आदि थे। वहीं, किच्छा में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, महामंत्री फिरदौस सलमानी, रामबाबू, विनोद कोरंगा, बंटी पपनेजा, तस्लीम रजा, मिस्बाल कुरेशी, एनयू खान, ताहिर मलिक आदि थे।
इधर, सितारगंज में कांग्रेसियों ने रिलायंस पेट्रोल पंप पर धरना दिया। वहां प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह, जिला महासचिव जिलानी अंसारी, नगराध्यक्ष हरपाल सिंह, रामनगीना प्रसाद, रंधीर सिंह बल, मुख्त्यार अंसारी, शाकिर अली, संदीप बावा आदि थे।
वहीं, शक्तिफार्म में कार्यकर्ताओं ने निर्मलनगर पेट्रोल पंप के पास धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहां नगर अध्यक्ष उत्तम आचार्य, अजय गांधी, सुमिंदर यादव, मुकेश रावत, सुकुमार चक्रवर्ती, नरेश मंडल, विश्वजीत मिस्त्री, राजकुमार मजूमदार आदि थे। इधर, नानकमत्ता में खटीमा ब्लॉक प्रमुख रणजीत सिंह नामधारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रतापपुर स्थित पेट्रोल पंप पर धरना दिया। वहां दान सिंह राणा, जुझार सिंह, अनिल सिंह, सतपाल राणा, सुखविंदर सिंह, गुरनाम सिंह आदि थे।
वहीं, पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा के नेतृत्व में यूथ कांग्रेसियों ने नगर के पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन किया। वहां यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष चंचल सिंह, आनंद सिंह राणा, निशिकेत भट्ट, गुरनाम सिंह आदि थे।
वहीं, खटीमा में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के 12 पेट्रोल पंपों पर प्रदेश, जिला एवं नगर और ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश महामंत्री भुवन कापड़ी, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश राठौर बॉबी, नगर अध्यक्ष रबीश भटनागर के नेतृत्व में सामूहिक धरना दिया। वहां राशिद अंसारी, रमेश जोशी, महेंद्र ठाकुर, दलजीत सिंह गौराया, नासिर खान, भरत पांडे, अंकित सिंह, समीम अख्तर आदि थे। थे।
इधर, महिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर के नेतृत्व में लीला चंद, मीरा सोनकर, कृष्णा नेगी, जसप्रीत कौर आदि ने पेट्रोलियम पदार्थों की वृद्धि के विरोध पर पेट्रोल पंप में धरना दिया।
काशीपुर, जसपुर और बाजपुर में भी गरजे कांग्रेसी
काशीपुर। पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार मूल्य वृद्धि के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी ने मानपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन में मुक्ता सिंह, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रे, मनोज जोशी, इंदर सिंह, अरुण चौहान, चेतन अरोरा, मुशर्रफ हुसैन, सचिन नाडिग आदि थे।
इधर, जसपुर में नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नादेही रोड स्थित पेट्रोल पंप पर एकत्र होकर विरोध-प्रदर्शन किया। कहा कि भाजपा सरकार ने पेट्रो पदार्थों की कीमतों में 47 बार बढ़ोतरी की है। पिछले साल से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अब तक क्रमश: 26.79 और 25.02 रुपये की वृद्धि हो चुकी है। वहां विधायक आदेश चौहान, सुखदेव सिंह, गजेंद्र चौहान, डॉ एमपी सिंह, इख्तियार बबलू, महेंद्र शर्मा, नईम प्रधान, आफताब अंसारी, हिमांशु नंबरदार आदि थे।

वहीं, बाजपुर में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिलाध्यक्ष पंडित जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में रामपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहां कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सैन, बब्बू सैफी, तनवीर खान उर्फ गुड्डू, जावेद वारसी, उस्मान अली, शेरा सिंह, जैदी खान, सम्मी आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed