फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress workers vocal against rising petrol and diesel prices, distributing melody toffees to encourage people

Udham Singh Nagar News: पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर कांग्रेसी मुखर, मेलोडी टॉफी बांटकर प्रदर्शन

Wed, 27 May 2026 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 27 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Congress workers vocal against rising petrol and diesel prices, distributing melody toffees to encourage people
रुद्रपुर। पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेसी नेताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने लोगों को मेलोडी टॉफी बांटकर नारेबाजी की और पेट्रोलियम मंत्री के इस्तीफे की मांग भी की गई।
विज्ञापन

रुद्रपुर के डीडी चौक पर मंगलवार को कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को मेलोडी टॉफी बांटी। कहा कि सिर्फ 10 दिनों के भीतर तेल कंपनियां चार बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जा चुकी हैं जिससे आम जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ रही है। ईंधन की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ता है। ट्रांसपोर्ट महंगा होने से खाद्य पदार्थों, किराना, दवाइयों और अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इससे आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम थीं तब सरकार ने जनता को राहत नहीं दी। अब तेल की कीमतें बढ़ते ही आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी नहीं की गई तो पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करेगी। इस दौरान संजय जुनेजा, पार्षद सौरभ राज बेहड,पार्षद गौरव खुराना, मोनिका ढाली, तरुण नेगी, चेतन भट्ट, पार्षद शुभम दास, गणेश यादव, राजेंद्र मिश्रा, राहुल सागर समेत अनेकों कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed