{"_id":"67102eb4b8379d4dd40e2dc4","slug":"congress-workers-protest-at-sdm-office-bazpur-news-c-235-1-ksp1006-118350-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
Thu, 17 Oct 2024 02:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 17 Oct 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। स्मार्ट मीटर योजना निरस्त करने, माइनिंग कंपनी हटाने सहित चार सूत्री मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
बुधवार को किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी की अगुवाई में कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र से निजी कंपनी माइनिंग को हटाने, स्मार्ट मीटर योजना खारिज करने, चीनी मिल को समय पर चलाने, गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एसडीएम आरसी तिवारी को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेशभर में आंदोलन की चेतावनी दी। वहां हरमीत सिंह बड़ैच, पूरन विष्ट, लीलाधर सैनी, अमर सिंह, हाजी अमीर अहमद, कदीर, रेशम शदव, सरताज औलख आदि मौजूद रहे।