फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress will win 45 Seats

कांग्रेसी एकजुट होकर जीतेंगे उत्तराखंड में 45 सीटे: बेहड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Congress will win 45 Seats
काशीपुर में कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। उत्तराखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ ने कहा है कि 2022 का विधानसभा चुनाव सभी कांग्रेसी एकजुट होकर लडे़ंगे। उन्होंने दावा किया कि राज्य में पार्टी 45 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन

बेहड़ बृहस्पतिवार को नवचेतना भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामियों ने कांग्रेस के लिए सत्ता का रास्ता साफ कर दिया है। भाजपा की सरकार से त्रस्त राज्य की जनता अब कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। व्यक्तिगत स्तर पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच मतभेद हो सकते हैं लेकिन पार्टी के नाम पर सभी को मतभेद भुलाकर एक होना है। मनोज जोशी, संदीप सहगल, डॉ. दीपिका गुड़िया आदि ने अपने संबोधन में कहा कि बेहड़ को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने से तराई और भाबर में कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा आएगी। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने बेहड़ और युकां प्रदेश अध्यक्ष सुमितर भुल्लर का स्वागत किया। वहां सुभाष बेहड़, इंदर सिंह, सुरेश शर्मा, हरीश कुमार सिंह, संजय चतुर्वेदी, विमल गुड़िया, ब्रहमा पाल, आशीष अरोड़ा ‘बॉबी’ आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed