फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress will do campaign.

विधानसभाओं में पांच किमी की पैदल यात्रा करेगी कांग्रेसी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Congress will do campaign.
रुद्रपुर में प्रेस वार्ता करते कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी। - फोटो : RUDRAPUR
बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और कृषि कानूनों को वापस लेने के मुद्दों के साथ कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में जनता के बीच जाने की तैयारी कर रही है। अप्रैल से जिले की सभी नौ विधानसभाओं में पार्टी पांच किलोमीटर की पैदल यात्रा निकालने जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को जिले के प्रभारी और पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल सिंह ने जिला कार्यालय में महानगर अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों और पीसीसी सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने जिले की सभी नौ विधानसभाओं की कांग्रेस बूथ कमेटियों की तैयारियों को परखा। कार्यकर्ताओं से कहा कि पैदल यात्रा को सफल बनाएं और प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करें। माह के प्रथम सप्ताह में कार्यकर्ताओं की बैठक भी की जाए।
विज्ञापन

रुद्रपुर विधानसभा में पैदल यात्रा के लिए ओंकार सिंह ढिल्लों को प्रभारी बनाया गया है। कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि मजबूत संगठन के दम पर कांग्रेस पार्टी सत्ता में वापसी करेगी। वहां पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, नारायण बिष्ट, डॉ. गणेश उपाध्याय, संदीप चीमा, जगदीश तनेजा, पुष्कर जैन, संजीव सिंह, राजेंद्र पाल, ममता हालदार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता को गुमराह कर रही है भाजपा
रुद्रपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने कहा कि हमारी पार्टी खोखले वादों के स्थान पर वास्तविकता के धरातल पर विकास करने में यकीन रखती है। उन्होंने भाजपा सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। जोशी ने पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के फटी जींस वाले बयान पर कटाक्ष कसा। कहा भाजपा आरएसएस की नर्सरी की पौध है। इनको शायद इसी तरह का इतिहास पढ़ाया जाता है। इनका ज्ञान ही इतना है, तो राज्य को ये कहां लेकर जाएंगे। इनकी मानसिकता को समाज नहीं स्वीकार करेगा। जोशी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 200 सीटें लाने का वादा किया था, लेकिन 100 भी नहीं ला पा रही है। उन्होंने ईवीएम पर भी सवाल उठाए। (संवाद)

सरकार की नीतियों की निंदा की
किच्छा। छिनकी गांव में आयोजित ग्रामीणों और किसानों की बैठक में प्रदेश व केंद्र सरकार की नीतियों की निंदा की गई। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. गणेश उपाध्याय ने कहा कि भाजपा के शासन में किसानों, व्यापारियों, बेरोजगार व आम आदमी का जीना मुहाल हो चुका है। किसान चार माह से धरने पर बैठें हैं लेकिन सरकार को कोई सुध नहीं है। किसानों का 570 करोड़ गन्ने का भुगतान बकाया है। वहां पर कदीर, सफीक, मो. सादिक, रईसुद्दीन मलिक, रियाज अहमद, महिपाल सिंह बोरा, नवी अहमद, लियाकत आदि थे। (संवाद)

रुद्रपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक को संबोधित करते जिला प्रभारी डॉ. महेंद्र पाल।

रुद्रपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक को संबोधित करते जिला प्रभारी डॉ. महेंद्र पाल।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed