फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress protest against crime against women in rudrapur

रुद्रपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: पूर्व सीएम ने भाजपा पर साधा निशाना, महिला अपराध के खिलाफ उठाई आवाज

Mon, 09 Sep 2024 08:38 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 09 Sep 2024 08:38 PM IST
सार

रुद्रपुर कलेक्ट्रेट गेट पर कांग्रेस ने प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Congress protest against crime against women in rudrapur
रुद्रपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में बढ़ रहे महिला अपराधों समेत 20 बिंदुओं को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट के गेट के पास धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश में दुष्कर्म के साथ महिलाओं और बेटियों की हत्याएं हो रही हैं। सरकार की पहचान आपराधिक घटनाओं से हो रही है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने प्रदर्शन को सरकार के अहंकार के खिलाफ कांग्रेस की दहाड़ बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री का नाम लेकर कहा कि हार उनके भाग्य में लिख चुकी है।

विज्ञापन
सोमवार को कलक्ट्रेट गेट के पास हुए प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में नदियां और जमीनें बाहरी लोगों को बेची जा रही हैं। सरकार की करतूतों से प्रदेश आपदा से जूझ रहा है। जोशीमठ का अस्तित्व खतरे में है। बाजपुर के 20 गांवों के किसान लंबे समय से भूमिधरी अधिकार की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

बंगाली समाज के लिए भाजपा विधायक शर्मनाक बयान दे रहे हैं। विधायक के बयान पर सरकार की मौन सहमति है। सरकार को समाज से माफी मांगनी चाहिए। कहा कि इस सरकार से जनता को मुक्ति दिलाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की अहम भूमिका है। कहा कि कांग्रेस का प्रदर्शन अभी शुरुआत है और कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता की लड़ाई पूरी शिद्दत से लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेसी अगर ठान लें तो जुल्मी व ताकतवर सरकार को अपने दिन गिनने पड़ते हैं। हमारी बहन-बेटियों से दुष्कर्म के मामलों में भाजपा मंडल अध्यक्ष, नेताओं और दायित्वधारियों के नाम आ रहे हैं। आरोप लगाया कि भाजपा के लोग बालू को गटकने का काम कर रहे हैं। सरकार ने जगह-जगह शराब की दुकानें खाेल दी हैं। उत्तराखंड को नशाखोर बनाकर रख दिया है। महंगाई भाजपा की पहचान बन चुकी है।

पूर्व सीएम ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में नए भारत का उदय हो रहा है। हरियाणा, जम्मू कश्मीर में कांग्रेस की सरकार आ रही है। उत्तराखंड से पहले नौ राज्यों में होने वाले चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस एकजुटता के साथ निकाय, पंचायत के बाद 2027 में विधानसभा चुनाव जीतेगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि देहरादून से लेकर सल्ट तक महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं। अंकिता हत्याकांड में वीवीआईपी का नाम अब तक उजागर नहीं हो पाया है। ऊधमसिंह नगर के एसएसपी को हटाना कांग्रेस की ताकत है। कांग्रेस की सरकार आएगी तो महिलाएं सुरक्षित रहेंगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने दस सालों में कई राज्यों में चुनीं सरकारों को गिराया है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया तो भाजपा सरकार से बदला लेना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से रिश्तेदारों को पार्टी के प्रति एकजुट रखने और पार्टी के नेताओं के पोस्ट को सोशल मीडिया में लाइक कर भाजपा का सिरदर्द बढ़ाने की अपील की।

पुलिस से हुई धक्का मुक्की, बेरिकेडिंग कूदे कई नेता

धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सात सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपने के लिए कलक्ट्रेट कूच किया। भारी फोर्स ने बेरिकेडिंग लगाकर उनको गेट पर ही रोक दिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने बेरिकेडिंग हटाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस के साथ जमकर धक्कामुक्की और नोकझोंक हुई।

पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, संजीव आर्य, हरीश पनेरू सहित अन्य नेता बेरिकेडिंग कूदकर मुख्य गेट तक आ गए। इस पर पुलिस के तेवर नरम पड़े और उन्होंने बेरिकेडिंग पर चढ़े यशपाल आर्य को आराम से आने दिया गया। इसके बाद फर्स्वाण और अन्य नेताओं ने गेट पर बंधी रस्सी खोल दी। यशपाल आर्य, करन माहरा सहित अन्य नेताओं ने गेट पर पहुंचे डीएम उदयराज सिंह को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। 

सरकारें आती-जाती हैं डीएम साहब

डीएम उदयराज सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने उनसे कहा कि सरकारें तो आती-जाती हैं। डीएम साहब! आज ये सरकार में हैं, कल हम बैठेंगे। ज्ञापन देने पर ही विधायक और नेताओं को अपराधियों की तरह रोका जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से विपक्ष की आवाज दबाने का कार्य करना निंदनीय है। 

गलत काम करने वालों की टांग तोड़ने में नहीं कांपेंगे हाथ
पुलिस प्रशासन के अफसरों की ओर से कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न की शिकायतों पर दिग्गज जमकर बरसे। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अधिकारी सुन लें, सबकी सूची बन रही है। एक-एक अधिकारी के नाम दर्ज हो रहे हैं। सरकार की पूंछ मत बनो। जैसा करोगे वैसा भरोगे। साफ किया कि वे किसी दौड़ में नहीं है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि कार्यकर्ताओं का प्रशासन और मंत्रीगण उत्पीड़न कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं को टारगेट कर उनका कारोबार चौपट किया जा रहा है और जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। कहा कि सत्ता आएगी तो हर किसी से हिसाब मांगेंगे। कहा कि उम्र के साथ हाथ कांप रहे हैं लेकिन गलत कार्य करने वालों की टांग तोड़ने में हाथ नहीं कांपेंगे।

ये नेता रहे मौजूद

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक रंजीत रावत, प्रकाश जोशी, जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, राजेंद्रपाल सिंह, हरीश पनेरू, मीना शर्मा, सीपी शर्मा,

इन बिंदुओं पर भेजा राज्यपाल को ज्ञापन

- ऊधम सिंह नगर जिले में महिलाओं के प्रति अपराध निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस को महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता रखने की नितांत आवश्यकता है।

- राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। ऊधम सिंह नगर में भी डकैती, चोरी, वाहन लूट, महिला अपहरण और बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

- प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। रेता बजरी के खनन को निजी हाथों में देकर खनन का एकाधिकार कर दिया गया है। फिटनेस के नाम पर ट्रांसपोर्टरों को दोनों हाथों से लूटा जा रहा है

- बाजपुर के 20 गांव के किसानों की जमीन तत्काल उनको दी जानी चाहिए। उनका शोषण बंद किया जाना चाहिए।

- सत्ताधारी दल के संवैधानिक पद में बैठे व्यक्ति ने बंगाली समुदाय भाईयों की अस्मिता पर चोटकर उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने का कार्य किया है। इससे समाज में विद्वेष फैल रहा है।

- आपदा में पहाड़ दरक रहे हैं और लोग पलायन को मजबूर हो रहे हैं। बारिश में जगह-जगह जल भराव की स्थिति है। नदियों के कटान से कृषि भूमि बर्बाद हो रही है।

- राज्य के उद्योगों में 70 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार तो दूर रोजगार की सारी व्यवस्था ठेकेदारों के हाथ में दे दी गयी है। ठेकेदारी प्रथा को समाप्त किया जाए।




ये पढ़ें- Haldwani News: तपोवन में बनाई गई वायरक्रेट की सुरक्षा दीवार 21 दिन में धंसी, रिसाव से आया पानी और मलबा


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed