फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Wirecrete security wall built in Tapovan haldwani caved in in 21 days

Haldwani News: तपोवन में बनाई गई वायरक्रेट की सुरक्षा दीवार 21 दिन में धंसी, रिसाव से आया पानी और मलबा

Mon, 09 Sep 2024 12:36 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 09 Sep 2024 12:36 PM IST
सार

तपोवन क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण एक बार फिर देवखड़ी नाला उफान पर आ गया। उधर वन विभाग की ओर से बनाई गई पत्थरों की वायरक्रेट दीवार भी एक जगह से बैठ गई।

विज्ञापन
Wirecrete security wall built in Tapovan haldwani caved in in 21 days
तपोवन में बनाई गई वायरक्रेट की सुरक्षा दीवार 21 दिन में धंसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

तपोवन क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण एक बार फिर देवखड़ी नाला उफान पर आ गया। उधर वन विभाग की ओर से बनाई गई पत्थरों की वायरक्रेट दीवार भी एक जगह से बैठ गई। इस कारण नाले से हुए पानी के रिसाव के कारण कृष्णा विहार, गायत्री नगर क्षेत्र की सड़कों में दोबारा मलबा भर गया। अब लोग ही प्रशासन और वन विभाग की कार्यप्रणाली में सवाल उठा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि ये प्रशासन और वन विभाग की लापरवाही है। बोले हमने पहले ही कह दिया था कि इसका ये स्थाई समाधान नहीं है।

रविवार को तपोवन क्षेत्र में अतिवृष्टि हुई। अतिवृष्टि के कारण देवखड़ी नाला उफान में आ गया। नाला उफान पर आने के कारण वन विभाग की ओर से बनाई गई सुरक्षा दीवार एक ओर से बैठ गई। इससे हुए पानी के रिसाव से कृष्ण विहार और गायत्री नगर की सड़कों पर मलबा और पानी भर गया। गनीमत रही कि बारिश रुक गई। इस कारण लोगों के घरों में पानी घुसने से बच गया। उधर पानी और मलबा आने से लोगों का सड़कों पर चलना दूभर हो गया है।

विज्ञापन

बता दें कि 19 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन तपोवन क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण कारण करीब 180 घरों से अधिक घरों में मलबा और पानी घुस गया था। इससे लोगों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। वन विभाग ने 20 अगस्त से वायर क्रेट से पत्थरों की दीवार बनाने का काम किया। लोग बताते हैं कि 10 दिन पूर्व ही दीवार का काम पूरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

क्या बोले लोग-

पूरे आंगन में जलभराव हो गया है। इससे आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। वायरक्रेट लगाना इसका समाधान नहीं है। वायरक्रेट से पानी निकलकर नुकसान पहुंचा रहा है। सीसी दीवार लगाकर जलभराव को रोका जाए।

-नेत्र बल्लभ बृजवासी

लाखों रुपये खर्च कर सुरक्षा दीवार बनाई, 10 दिन भी नहीं हुए और यह बैठ गई है। आज फिर वही हालत हो गई है। मलबा और बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस आया है।
-कमला पांडे, कृष्ण विहार

वायरक्रेट से पानी रिसाव कर रहा है। पूरा नाला लोगों के घरों में घुस आया है। जब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया जाएगा दिक्कतें बनी रहेंगी। सरकार को जल्द से जल्द कार्यों के लिए धनराशि देनी चाहिए। 
-गोविंद मिश्रा, कृष्ण विहार

 

ये प्रशासन की नाकामी है। अगर हम लोगों को कुछ हो गया तो शासन-प्रशासन या विभागीय अधिकारी कौन जिम्मेदार रहेगा। आपदा राहत के कार्यो के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई। स्थाई सुरक्षा कार्यों के लिए सरकार कब धनराशि देगी।
-गणेश दत्त जोशी, कृष्ण विहार

 

लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सुरक्षा कार्यों के नाम पर सिर्फ लीपापोती की गई है। जल्द से जल्द स्थायी समाधान किए जाए। जब कोई जनहानि होगी क्या तब शासन-प्रशासन हरकत में आएंगे।


-षष्टी बल्लभ जोशी

 

सिटी मजिस्ट्रेट, निगम के अधिकारियों ने किया निरीक्षण
सूचना पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई और नगर निगम के अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। एपी वाजपेई ने बताया कि वायरक्रेट डिस्लोकेट हुए हैं। इस कारण सड़कों पर मलबा आ गया है। पानी भी भरा है। निगम की टीम सफाई कर रही है। नाले को सही करने के लिए वन विभाग ने जेसीबी भेजी है। वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। सिंचाई विभाग के एई को तकनीकी सहायता के लिए भेजा गया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed