फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress leader Meena Sharma blocked the path of former MLA Rajkumar Thukral from joining Congress

सियासत: विरोध के शोर के आगे नहीं टिका राजकुमार का जोर, कांग्रेस में वापसी की राह रोकने में कामयाब रही मीना

Mon, 30 Dec 2024 01:40 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 30 Dec 2024 01:40 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का कथित ऑडियो उनकी कांग्रेस में वापसी पर ग्रहण लगा गया। इसी ऑडियो को आधार बनाकर कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा ने ठुकराल के खिलाफ मोर्चा खोला था और वह इस मुहिम में कामयाब भी हो गईं।

विज्ञापन
Congress leader Meena Sharma blocked the path of former MLA Rajkumar Thukral from joining Congress
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव की सुगबुगाहट के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का कथित ऑडियो उनकी कांग्रेस में वापसी पर ग्रहण लगा गया। इसी ऑडियो को आधार बनाकर कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा ने ठुकराल के खिलाफ मोर्चा खोला था और वह इस मुहिम में कामयाब भी हो गईं।

विज्ञापन

दिसंबर के पहले पखवाड़े में वायरल हुए ऑडियो से प्रदेश और केंद्रीय कांग्रेसी खेमे तक हलचल दिखी। यह वही दौर था, जब पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की कांग्रेस में ज्वाइनिंग की चर्चा जोर-शोर से चल रही थी। सोशल मीडिया पर वायरल कथित ऑडियो में पूर्व विधायक ठुकराल किसी से बातचीत में महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा के लिए अपशब्द कहते सुनाई दिए।

विज्ञापन

 

इसके विरोध में महिला कांग्रेस ने उनका पुतला फूंककर विरोध जताया था। मीना शर्मा ने ठुकराल के खिलाफ तहरीर भी दी। बात इतने पर भी नहीं रुकी। कांग्रेस नेत्री शर्मा ने ठुकराल की कांग्रेस में एंट्री को रोकने के लिए इस मुद्दे को कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ ही प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन के सामने उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मेयर की सीट अनारक्षित होने के बाद कांग्रेस का एक खेमा ठुकराल की पैरवी में भी जुटा। कांग्रेस के भीतर चली तमाम उठापटक के बीच रविवार को कांग्रेस ने पूर्व पार्षद मोहन खेड़ा को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसी के साथ ठुकराल की वापसी पर पूरी तरह से विराम लग गया है।

पूर्व विधायक ने बताया था कूटरचित
पूर्व विधायक ठुकराल ने वायरल ऑडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए ऑडियो को विधायक के कार्यकाल में लगाए गए जनता दरबार में हुई बातचीत का बताया था। कहा था कि ऑडियो में कूटरचना की गई है। इस बीच कांग्रेस में एंट्री के लिए पूर्व विधायक ठुकराल भी सक्रिय रहे थे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने ठुकराल की कांग्रेस में ज्वाइनिंग को लेकर चर्चा होने की बात स्वीकार की थी, फैसला केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ा था। पूर्व विधायक ठुकराल और उनके भाई संजय ठुकराल ने मेयर पद के लिए नामांकन पत्र खरीदा है। देखना होगा कि ठुकराल स्वयं चुनाव में ताल ठोकते हैं या अपने भाई को चेहरा बनाकर चुनावी रण में उतरते हैं। इस पर मंगलवार को तस्वीर साफ होगी। 

 

निर्दलीय मैदान में उतरेंगे
नगर निगम के मेयर पद पर कांग्रेस की ओर से मोहन खेड़ा को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के सभी रास्ते बंद हो गए। हालांकि शनिवार को पूर्व विधायक ने नामांकन पत्र खरीद लिया था। उन्होंने सोमवार को निर्दलीय ताल ठोकने का दम भरा है। रविवार को कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद आदर्श कॉलोनी स्थित उनके आवास पर बड़ी संख्या में समर्थक जुटे। इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि वे और उनके भाई संजय ठुकराल सोमवार को नामांकन करेंगे। इसके बाद समर्थकों से रायशुमारी कर कोई एक चुनाव लड़ेगा। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सब मिलीभगत की संरचना है। उन्होंने अभी तक कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण नहीं की है। कांग्रेस को जो उचित लगा उसने किया। यह शहर उनका है, उन्होंने बहुत संघर्ष किया है, आगे भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed