फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress government of corruption mother: Tamta

कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार की जननी : टम्टा

Thu, 17 Nov 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गदरपुर
अमर उजाला ब्यूरो गदरपुर Updated Thu, 17 Nov 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Congress government of corruption mother: Tamta
परिवर्तन यात्रा को संबोिधत करते केंद्रीय राज्य मंत्री टम्टा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
रुद्रपुर के अंबेडकर पार्क और गदरपुर में हुई भाजपा की परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय कपड़ा मंत्री अजय टम्टा ने कांग्रेस सरकार पर प्रहार किया। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार की जननी करार देते हुए इसे उखाड़े फेंकने का आह्वान किया। वहीं सांसद कोश्यारी ने भी आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने का दावा ठोक डाला।


इस दौरान परिवर्तन यात्रा के प्रदेश संयोजक बलराज पासी ने कहा कि प्रदेश की हरीश रावत सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 500 व 1000 रुपये के नोट को बंद कर देश के गरीबों के लिए राहत भरा कार्य किया है, लेकिन विपक्ष की पार्टियां जो कालेधन में लिप्त हैं, इसका विरोध करने पर तुली हैं। गदरपुर विधानसभा में परिवर्तन यात्रा का  नेतृत्व कर रहे विधायक अरविंद पांडेय ने कहा कि शीघ्र ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों का कर्जा माफ कर देंगे। रुद्रपुर में विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी प्रदेश कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हमेशा से उनके विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा की है, इसके बावजूद भी उन्होंने अपनी विधायक निधि से खुलकर विधानसभा क्षेत्र का विकास किया। जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि प्रदेश में माफिया राज और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इसलिए जनता अब भाजपा को सत्ता में लाने को आतुर है। रुद्रपुर में कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री गोपाल बोरा और तरुण दत्ता ने किया। गदरपुर में संचालन सुरेश कंबोज और संतोष गुप्ता ने किया। इस दौरान केके दास, सुभाष चतुर्वेदी, रविंद्र बजाज, भारत भूषण चुघ, मेयर सोनी कोली, राजकुमारी गिरी, नत्थूलाल गुप्ता, सुरेश कोली, वीरेंद्र सामंती आदि भाजपाई मौजूद थे। उधर गदरपुर में भी राम मल्होत्रा, खिलेन्द्र चौधरी, दान सिंह रावत, कैलाश पंत, राजेश गुंबर, प्रकाश रावत, उत्तम दत्ता, पालिकाध्यक्ष अंजू भुड्डी, अभिषेक गुंबर, गुंजन सुखीजा, राकेश भुड्डी, सागर गाबा, सुभाष गुंबर, अश्वनी कुमार, विरेन्द्र  तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



गदरपुर। परिवर्तन यात्रा के आवास विकास स्थित सभा स्थल पर पहुंचने पर वहां मौजूद भीड़ को देखकर वरिष्ठ नेता गदगद हो गए। वहीं कुछ लोगों द्वारा नेताओं के साथ सेल्फी लेने को लेकर मंच पर अफरातफरी मच गई। इस पर बलराज पासी ने कहा कि यदि इसको बंद नहीं करोगे तो कार्यक्रम यहीं समाप्त कर दिया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed