फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress divided into separate sections for reception

स्वागत के लिए कांग्रेस नेता अलग-अलग धड़ों में बंटे

Fri, 09 Dec 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Fri, 09 Dec 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Congress divided into separate sections for reception
नारेबाजी करते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कांग्रेस की सतत संकल्प विकास यात्रा को लेकर कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के समक्ष शक्ति प्रदर्शन करते हुए अलग-अलग स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया। इससे नगर में यात्रा के लिए निर्धारित स्थान होने के बाद कार्यकर्ताओं की कोई भीड़ खास दिखाई नहीं दी। इससे कांग्रेस में गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। 


 कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों ने ग्राम धौलपुर में प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में पहुंची सतत संकल्प यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा नगर में पहुंची। यहां नगर अध्यक्ष विजय सुखीजा एवं ब्लाक अध्यक्ष शराफत अली मंसूरी ने मुख्य मार्ग स्थित हजारी लाल पेट्रोल पंप पर स्वागत समारोह कार्यक्रम आयोजित किया था। लेकिन कांग्रेस के कुछ संभावित प्रत्याशी अपना-अपना शक्ति प्रदर्शन करने में लगे रहे। इससे यहां पर कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भीड़ कम होने के कारण कार्यक्रम नहीं हो पाया।
विज्ञापन


कुछ कार्यकर्ताओं ने नगर मंडी अध्यक्ष व ब्लाक अध्यक्ष के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया। यहां पर पूर्व विधायक प्रेमानन्द महाजन भी कुछ देर रुके और वह भी काशीपुर के लिए रवाना हो गए। वहीं ग्राम फतेहगंज में कांग्रेस प्रदेश महासचिव शिल्पी अरोरा अपने समर्थकों के साथ स्वागत करने जुटी रहीं। स्वागत करने वालों में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़, राजेन्द्र पाल सिंह, प्रीत ग्रोवर, रीना कपूर, राजीव ग्रोवर, गुलाम गोस, संजय कपूर, सुभाष बेहड़ आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जब कांग्रेस की सतत संकल्प यात्रा हजारी लाल पंप पर पहुंची तब मुख्य बाजार में जाम लगा हुआ था। इसका फायदा उठाते हुए एक युवक एक टेंपो से सामान की पेटी उठाकर भाग निकला। शोरगुल होने पर लोगों ने युवक को दबोच लिया। पहले उसकी जमकर पिटाई हुई फिर सामान लेकर उसे छोड़ दिया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed