{"_id":"582f43064f1c1bf23c8ff683","slug":"congress-called-for-the-overthrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का आह्वान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का आह्वान
अमर उजाला ब्यूरो,सितारगंज
Updated Fri, 18 Nov 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
सितारगंज में रोड शो के दौरान जनता का अभिभावदन करते पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, भाजपा प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, सांसद भगत सिंह कोश्यारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की परिवर्तन यात्रा में पूर्व सीएम विजय बहुगुणा और सांसद भगत सिंह कोश्यारी सहित वरिष्ठ भाजपाइयों ने राज्य की कांग्रेस सरकार को भ्रष्ट करार देते हुए लोगों से आगामी चुनाव में कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश का मान विश्व पटल पर बढ़ाया है। आज पूरा देश मोदी के समर्थन में खड़ा है।
शक्तिफार्म के बैकुंठपुर में हुई जन सभा में सांसद कोश्यारी ने कहा कि ढाई साल के मोदी शासन में एक भी घोटाला नहीं हुआ। जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में दर्जनों घोटाले हुए। नोट बंदी के बाद सीएम हरीश रावत अपने काले धन को गरीबों के खाते में डालकर सफेद करने में जुटे हैं। कहा कि दिल्ली स्थित हरीश रावत के बंगले के नीचे भी काफी धन छुपा है जिस कारण नोटिस के बावजूद वह उसे खाली नहीं कर रहे हैं।
पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने कहा कि रावत राज में प्रदेश खनन व शराब माफियाओं के चंगुल में कराह रहा है। कहा कि मोदी ने देश में परिवर्तन लाने की पहल की है। जिससे विरोधियों में खलबली मची हुई है। कहा कि आचार संहिता लगते ही कांग्रेसी हरीश रावत को छोड़ चले जाएंगे। प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि नोट बंदी से काला धन जमा करने वाले ही परेशान हैं।
विज्ञापन
पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि मोदी ने उत्तराखंड के विकास के लिए जो सपना देखा है वह भाजपा के पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आने से साकार होगा। सितारगंज में यात्रा के संयोजक सौरभ बहुगुणा ने कहा कि आज जुटी अपार भीड़ सीएम रावत को करारा जवाब है। कोलकाता से आई पूर्व आईएएस रूपा मित्रा चौधरी ने भी विचार रखे। संचालन जिला महामंत्री गोपाल बोरा व तरूण दत्ता ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, उत्तम दत्ता, दान सिंह रावत, अमरजीत कटवाल, खतीब अहमद, विधान दास, रबिन खान, मयंक अग्रवाल, शिखा हालदार, गोविंद हालदार, प्रकाश हालदार आदि थे।
। अरविंदनगर से कांग्रेसी प्रधान भवतोष आचार्य की अगुवाई में नसीम मलिक, श्यामल विश्वास, कृष्ण डाकुआ, राजकुमार मजूमदार, अमर सरदार, दुलाल विश्वास, मनोज व्यापारी सहित 17 लोगों ने जनसभा स्थल पहुंच काला झंडा लहराने का प्रयास किया। सुरक्षा बंदोबस्त में मौजूद पुलिस कर्मी विरोध करने वालों को हिरासत में लेकर चौकी ले आई। यात्रा समाप्त होने के बाद पुलिस ने कांग्रेसियों को रिहा किया। ब्यूरो