फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Compost project will cost 20 million

20 लाख की लागत से लगेगा कंपोस्ट प्रोजेक्ट

Sat, 03 Dec 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर Updated Sat, 03 Dec 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर निगम बोर्ड की बैठक में 14 वें वित्त आयोग के लिए एक करोड़ 68 लाख का प्रस्ताव बनाने और फल सब्जियों के अवशेष से  20 लाख की लागत से कंपोस्ट प्रोजेक्ट लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। पार्षदों ने पेयजल और प्रकाश व्यवस्था की खामियों को लेकर हंगामा किया। सदन ने एकमत से शमशान घाट मानपुर बाईपास रोड में भारी वाहनों के संचालन रोकने के लिउ बेरियर लगाने का प्रस्ताव पास किया।  


मेयर उषा चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को नगर निगम बोर्ड की बैठक हुई। मुख्य नगर अधिकारी उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि अमृत योजना में वाटर ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो रही है। योजना के इंफ्रास्ट्रक्चर विशेषज्ञ श्रेय गोयल ने बताया कि नगर में वाटर सप्लाई, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के स्वीकृत बजट का 20 फीसदी  8 करोड़ 44 लाख रुपए मिल गए हैं।
विज्ञापन



कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा ने सड़कों के डिवाइडरों में अवैध रुप से लगे होर्डिंग हटाने, प्रकाश उपकरण खरीदने, उपनगर अधिकारी नजर अली ने 60 भूमिगत कूड़ेदान का प्रस्ताव रखा। मेयर उषा चौधरी ने 20 लाख की लागत से सब्जियों के अवशेष से कंपोस्ट खाद बनाने का प्रोजेक्ट, एक करोड़ 2 लाख की लागत से मधुवन पार्क के सुंदरीकरण के लिए स्वीकृत धनराशि से दूसरे स्थान पर जन मिलन केंद्र बनाने का प्रस्ताव रखा। बैठक में सभी प्रस्ताव पारित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



गुरुविंदर चंडोक ने शमशानघाट से मानपुर होते हुए रामनगर मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद करने की मांग की। मेयर उषा चौधरी ने कहा कि भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए बेरियर इस तरह लगेंगे कि केवल छोटे वाहन ही निकल सकेंगे। पार्षदों ने नगर की प्रकाश व पेयजल की लचर  व्यवस्था पर हंगामा काटा। उन्होंने कहा कि वार्ड में पानी, प्रकाश व्यवस्था को लेकर लोग पार्षदों को खरी खोटी सुनाते है। नगर निगम की एक आवंटित दुकानों की बकाया किश्तें विलंब शुल्क के साथ जमा कराने का प्रस्ताव पारित किया गया।  इस मौके पर सर्वेश बाली, अब्दुल कादिर, विपिन शर्मा, इसरार खान सहित अनेक मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed