फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Compensation was quiet indignation ointment

मुआवजे के मरहम से शांत हुआ आक्रोश

Tue, 16 Feb 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Tue, 16 Feb 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन

किच्छा के रामेश्वरपुर गांव के ग्रामीणों को जैसे ही छात्रा की मौत की खबर मिली तो गुस्सा भड़क उठा। पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने बच्ची का शव लेकर हाइवे जाम करने को कूच किया। इससे पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई।

विज्ञापन


आनन-फानन में पहुंची पुलिस फोर्स ने हाइवे से सौ मीटर पहले ही ग्रामीणों को रोक दिया। डीएम से वार्ता के बाद एसडीएम ने एक लाख रुपये का तात्कालिक मुआवजे का चेक मंगलवार की सुबह परिवार को देने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। हालांकि चेक तीन घंटे बाद ही परिजनों तक पहुंचा भी दिया गया। जिसके बाद ग्रामीण शव को लेकर गांव लौट गए।
विज्ञापन

 
सोमवार शाम सलोनी (8) पुत्री रामपाल का शव लेकर जैसे ही एंबुलेंस रामेश्वरपुर स्थित उसके घर पहुंची तो गांव में मातम पसर गया। प्रशासन के किसी अफसर के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में रोष फैल गया। ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह सलूजा, कांग्रेसी नेता ठाकुर संजीव सिंह ने डीएम से शिकायत की तो कुछ समय बाद एसडीएम अनिल शुक्ला, बीईओ एमडी गौतम, तहसीलदार बलवंत सिंह कठायत और पुलिस फोर्स पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। एसडीएम ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मुआवजे के संबंध में कार्यवाही करने की बात कह दी। जिससे नाराज ग्रामीणों ने बच्ची के शव को चारपाई में रखकर हाइवे जाम करने के लिए लालपुर कूच कर दिया। इससे पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। एहतियातन लालपुर चौकी के साथ ही आसपास के थानों की फोर्स भी बुला ली गई। हाइवे से करीब सौ मीटर पहले भारतीयम स्कूल के पास लालपुर चौकी इंचार्ज मदनमोहन जोशी, एससआई किच्छा योगेश उपाध्याय की अगुवाई में फोर्स ने ग्रामीणों को रोक दिया।


जिसको लेकर ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोंकझोक भी हुई। हालात बिगड़ते देख एसडीएम ने फोन पर डीएम से वार्ता की। एसडीएम शुक्ला ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि परिवार को मंगलवार को एक लाख का सहायक चेक दे दिया जाएगा। जिसके बाद ग्रामीण शव लेकर गांव को लौट गए। पुलिस प्रशासन ने भी ग्रामीणों का आक्रोश थमने पर राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed