{"_id":"66f0b5131786bb087d057954","slug":"colony-residents-protested-against-dilapidated-road-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-115279-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जर्जर सड़क को लेकर कॉलोनीवासियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जर्जर सड़क को लेकर कॉलोनीवासियों ने किया प्रदर्शन
Mon, 23 Sep 2024 05:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 23 Sep 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर के वार्ड नंबर एक फूलसुंगा में सड़क की जर्जर हालत को लेकर लोगों ने धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। निवासियों ने कहा कि सुविधाओं के नाम पर निगम टैक्स तो लेता है पर सुविधाएं नहीं मिलती।
रविवार को रामकृष्ण सैनी की अगुवाई में गंगापुर रोड स्थित मारुति कुंज कॉलोनी में लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मारुति कुंज कॉलोनी सहित अन्य कॉलोनियों का भी यही हाल है। सुविधाओं के नाम पर लोगों को आवागमन के लिए एक सुगम सड़क भी मयस्सर नहीं है।
उन्होंने चेताया कि अगर जल्द समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो नगर निगम कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरने में सरोज देवी, दयावती, सुनीता, प्रेमा, जनकी, गंगा देवी, रीना आदि शामिल रहीं।