फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   College of Technology in pantnagar gets five G lab

Udham Singh Nagar News: प्रौद्योगिक महाविद्यालय में बनेगी 5 जी लैब

Sun, 01 Oct 2023 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 01 Oct 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
College of Technology in pantnagar gets five G lab
देश के 100 चुनिंदा प्रौद्योगिकी महाविद्यालयों में भारत सरकार की ओर से बनाई जा रही 5जी यूज केस लैब
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को नवीनतम तकनीक और प्रयोगों में मिलेगी सहूलियत
संवाद न्यूज एजेंसी
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिक महाविद्यालय में दूरसंचार विभाग की ओर से 5 जी लैब की स्थापना के लिए मंजूरी मिल गई है। लैब की स्थापना से छात्रों के शिक्षण-प्रशिक्षण सहित नवीनतम तकनीकों के विकास और नवाचार प्रयोगों में प्रगति होगी। बता दें कि भारत सरकार की ओर से देश के 100 चुनिंदा प्रौद्योगिकी महाविद्यालयों में 5जी यूज केस लैब की स्थापना की जा रही है। इसमें जीबी पंत विवि भी शामिल है।


इलेक्ट्राॅनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के प्राध्यापक और परियोजना के नोडल अधिकारी डाॅ. संजय माथुर ने बताया कि इसकी स्थापना के लिए सभी उपकरण तकनीकी विशेषज्ञता भारत सरकार के दूरसंचार विभाग की टीसीआईएल इकाई की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी। लैब की स्थापना से महाविद्यालय के विभिन्न विभागों को नवीनतम तकनीक का लाभ मिलने सहित 5 जी तकनीक को कृषि उपकरणों में आईओटी, मशीन लर्निंग, आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस आदि के प्रयोग को बढ़ावा देते हुए नवीनतम तकनीकों का विकास किया जा सकेगा। कुलपति डाॅ. एमएस चौहान और महाविद्यालय की डीन डाॅ. अलकनंदा अशोक ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed