फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Coffers filled with budget for PM SHRI schools, but expenditure account remains empty.

Udham Singh Nagar News: पीएमश्री स्कूलों के लिए बजट की गठरी भरी, खर्च का खाता खाली

Sat, 22 Aug 2026 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 22 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Coffers filled with budget for PM SHRI schools, but expenditure account remains empty.
रुद्रपुर। सरकारी स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं और बेहतर संसाधनों के लिए पीएम श्री योजना के तहत जारी धनराशि खर्च करने में जिले के पांच विद्यालय पिछड़ गए हैं। विभागीय समीक्षा में सामने आया कि पांचों विद्यालयों को कुल 8.71 लाख रुपये आवंटित किए गए थे लेकिन अब तक सिर्फ 1.88 लाख रुपये यानी 21.58 फीसदी राशि ही खर्च हो पाई है। 6.83 लाख रुपये अब भी खर्च होने बाकी हैं।
विज्ञापन

पीएम श्री योजना का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में आधुनिक सुविधाएं, बेहतर आधारभूत ढांचा और विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण विकसित करना है। ऐसे में उपलब्ध धनराशि का बड़ा हिस्सा खर्च नहीं हो पाने से योजना के क्रियान्वयन की गति पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

धनराशि के उपयोग में सबसे खराब स्थिति पीएम श्री एयू जीआईसी महुआखेड़ागंज की रही। यहां सिर्फ 17.88 फीसदी राशि का उपयोग हो सका है। इसी तरह पीएम श्री जीजीआईसी सितारगंज में केवल 17.12 फीसदी और पीएमश्री एयू जीआईसी में 20.62 फीसदी राशि का उपयोग हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय
आवंटित धनराशि
खर्च हुई राशि
पीएम श्री एयू जीआईसी महुआखेड़ागंज 1.68 लाख
30 हजार (17.88%)
पीएम श्री जीजीआईसी सितारगंज 2.04 लाख
35 हजार (17.12%)
पीएम श्री एयू जीआईसी सितारगंज 1.55 लाख
32 हजार (20.62%)
एसएनजी जीआईसी सुल्तानपुर
1.41 लाख
36 हजार (25.57%)
पीएम श्री एयू जीआईसी आनंद झा, रुद्रपुर
2.03 लाख
55 हजार (27.07%)
कुल
8.71 लाख
1.88 लाख (21.58%)
धनराशि के उपयोग में लापरवाही सामने आने पर सभी विद्यालयों को आवंटित बजट का समयबद्ध तरीके से उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। भविष्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-हरेंद्र कुमार मिश्रा, मुख्य शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed