फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   COB bodies found in the river tightrope Sonu

ढेला नदी में मिला शव संभल के सोनू का

Mon, 16 Nov 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर। Updated Mon, 16 Nov 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन



 रविवार को ढेला नदी में एक अज्ञात शव मिला। बाद में मृतक की पहचान उसके भाई ने सोनू त्यागी निवासी कविनगर मूल निवासी ग्राम ततारपुर थाना सवलपुर (संभल) के रूप में की है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारणों का पता नहीं चला है। मृतक के बड़े भाई योगेश त्यागी ने किसी अज्ञात द्वारा सोनू की हत्या करने की तहरीर दी है।
 पुलिस ने मृतक की मौत का कारण शराब के नशे में नदी पार करते समय डूब जाना बताया था। एसएसआई अरुण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम में मृत्यु के कारणों का पता नहीं चला है।

विज्ञापन

इधर मृतक के परिजनों का कहना है कि किसी ने सोनू की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया। शव के मुंह पर काफी खून जमा था। डूब के मरने वाले के मुंह से खून कभी नहीं निकलता है। अगर चोट से खून निकलता वह धुल जाता है। मृतक के छोटे भाई दिनेश त्यागी ने बताया कि वह तीन भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 सबसे बड़ा योगेश त्यागी, दूसरे नंबर का सोनू त्यागी सबसे छोटा वह है। योगेश त्यागी और दिनेश त्यागी एक ही मकान में और सोनू त्यागी बराबर के दूसरे मकान में परिवार के साथ रहते हैं। सोनू त्यागी महुआखेड़ागंज की एक शीशे बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता है। उसका एक सात माह का बच्चा है। सोनू त्यागी 10 नवंबर की शाम लगभग तीन बजे अपनी पत्नी रिंकी त्यागी से यह कह कर गया था कि बैंक में 12 हजार रुपया जमा करने जा रहा है। अगले दिन सुबह 4 बजे वाली गांव तातरपुर जाना है। लगभग शाम चार बजे उसने पिताजी से बात की। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। वह बैंक तक पहुंचा ही नहीं।

दिनेश त्यागी ने बताया कि उसका भाई साल में एक दो बार वह भी भाइयों के साथ नाम मात्र की शराब पीता था। उसकी किसी से कोई रंजिश नही थी। इधर देर शाम मृतक के भाई योगेश त्यागी ने कोतवाली में तहरीर सौंप कर अपने भाई की हत्या की आशंका जता कर हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed