{"_id":"6900fcb1077d57b4980575c9","slug":"cm-flagged-off-six-bio-toilets-for-champawat-khatima-news-c-236-1-ktm1001-111915-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सीएम ने छह बायो शौचालय चंपावत के लिए किए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सीएम ने छह बायो शौचालय चंपावत के लिए किए रवाना
Tue, 28 Oct 2025 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 28 Oct 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
खटीमा में क्षेत्र की जन समस्याएं सुनते सीएम धामी।- स्रोत- सूचना विभाग।
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नगला तराई स्थित अपने आवास से छह मोबाइल टॉयलेट वैन को फ्लैग ऑफ कर चंपावत जिले के लिए रवाना किया।
रेकिट एवं प्लान इंडिया की ओर से कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत यह पहल की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य पूर्णागिरि मेले में बड़ी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ ही स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य को बढ़ावा देना है।
रेकिट संस्था ने जिला प्रशासन चंपावत को सीएसआर के तहत पूर्णागिरि मेले के लिए मोबाइल टॉयलेट वैन उपलब्ध कराई हैं। इन छह वैनों में चार महिला और चार पुरुष शौचालय के साथ-साथ दो चेंजिंग रूम भी हैं।
वहां पर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, अनिल कपूर डब्बू, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, डीएम चंपावत मनीष कुमार, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, सीडीओ दिवेश शाशनी, एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा आदि थे।
विज्ञापन
जनसमस्याएं सुनने में कोताही न बरतें अफसर : धामी
- मुख्यमंत्री ने अपने आवास और कैंप कार्यालय में सुनीं समस्याएं
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन मंगलवार को अपने निजी आवास कालापुल, नगला तराई व लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में कोताही न बरती जाए। नदन्ना की ग्राम प्रधान माया जोशी ने गांव में अमर सिंह राना के घर से हरीश पंत के घर तक करीब एक किमी सीसी मार्ग निर्माण की मांग की। संवाद