फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM Dhami blessed 50 newlyweds

Udham Singh Nagar News: सीएम धामी ने 50 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

Thu, 27 Feb 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 27 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
CM Dhami blessed 50 newlyweds
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ग्राम नौगवांठग्गू के गौरी शंकर महादेव मंदिर व मेलाघाट रोड स्थित एक निजी स्कूल में आयोजित सामूहिक विवाह में शामिल होकर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

नौगवांठग्गू के सामूहिक विवाह समारोह में 25 और निजी स्कूल में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 25 जोड़ों को मुख्यमंत्री धामी व उनकी पत्नी गीता धामी ने आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कन्यादान को हमारे समाज व संस्कृति में महादान की संज्ञा दी गई है। उन्हें एक अभिभावक के रूप में विवाह समारोह में शामिल होने का अवसर मिला, यह उनके लिए सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन

सीएम धामी ने कहा कि बेटियां एक नही दो-दो घरों को रोशन करती हैं। बेटियां सशक्त होंगी तो राष्ट्र सशक्त होता। सरकार बालिका व महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही हैं। राज्य सरकार ने सभी नौकरियों में महिलाओं को 30 आरक्षण दिया है। प्रदेश को 38वें राष्ट्रीय खेलों में मेडल तालिका में उत्तराखंड 25वें स्थान से 7वें स्थान पर रहा। जिसमें बेटियों ने अधिक मेडल लेकर हमें गौरवान्वित किया। वहां पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, प्रेम सिंह राणा, कमल जिंदल, गणेश जोशी, नवीन बोरा, सुमित यादव, ठाकुर प्रदीप सिंह, अमित जोशी ,हेमा जोशी, गंभीर सिंह धामी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed