फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Clinic Sealed

सुल्तानपुर पट्टी में अवैध रूप से चल रहा अस्पताल सील

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Clinic Sealed
सुल्तानपुर पट्टी में निजी अस्पताल को सील करती टीम। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर/सुल्तानपुर पट्टी। डिप्टी सीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक ने टीम के साथ शिकायत के आधार पर एक निजी अस्पताल में छापा मारा। इस दौरान कई खामियां मिलने पर डिप्टी सीएमओ ने निजी अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. मलिक ने राजस्व, पुलिस की संयुक्त टीम के साथ नगर के हाइवे स्थित पब्लिक हॉस्पिटल में छापा मारा। जांच के दौरान मौके पर डॉक्टर इरफान अली की ओर से अस्पताल संचालित किया जा रहा था। जबकि हॉस्पिटल विकास कुमार निवासी मित्तरपुर तहसील शाहबाद (रामपुर) के नाम पर पंजीकृत है। निरीक्षण के दौरान चिकित्सक कक्ष, ऑपरेशन कक्ष में बिना पंजीकरण औजार मिले। जिन्हें कब्जे में ले लिया। उन्होंने पब्लिक हॉस्पिटल को सील कर दिया। छापा मारने की भनक लगते ही नगर क्षेत्र के अन्य प्राइवेट क्लीनिक संचालक दुकानों के शटर बंद कर इधर-उधर सिखक गए। डॉ. हरेंद्र मलिक ने हॉस्पिटल में मिले मरीजों को सीएससी बाजपुर में भर्ती कराने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि अस्पताल में गर्भपात में प्रयोग किए जाने वाली टैबलेट भी बरामद हुई हैं। शिकायतकर्ता की ओर से पब्लिक हॉस्पिटल अस्पताल की लगातार शिकायत मिल रही थी। टीम में जिला समन्वयक प्रदीप महरा, चौकी इंचार्ज विपिन जोशी, राजस्व निरीक्षक धन सिंह, पटवारी गौरव कुमार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed