फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Clinic is running without license in Jaspur

बिना लाइसेंस संचालित क्लीनिक सील

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Clinic is running without license in Jaspur
जसपुर में बरादम दवाओं की सूची बनाते ड्रग इंस्पेक्टर। - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। सीएमओ के निर्देश पर तहसीलदार, ड्रग इंस्पेक्टर एवं सरकारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने एक झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर छापा मारकर दवाएं बरामद कर दुकान सील की है। ड्रग इंस्पेक्टर ने झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ बिना लाइसेंस के दवाएं बेचने, क्लीनिक चलाने के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को तहसीलदार विपिन पंत, ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. सुधीर कुमार और सरकारी अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. एचके शर्मा ने मोहल्ला चौहानान में कथित डॉक्टर संजीव कुमार की दुकान पर छापा मारा और अंग्रेजी दवाओं का जखीरा, इंजेक्शन बरामद किए और उसके क्लीनिक को सील कर दिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके शर्मा ने बताया कि झोलाछाप डॉक्टर की सीएमओ से शिकायत की गई थी।
विज्ञापन

उनकी ओर से झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ नोटिस जारी किया जाएगा। ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि झोलाछाप डॉक्टर के पास डॉक्टरी की कोई डिग्री नहीं थी तथा दवाएं बेचने का कोई लाइसेंस नहीं था। उन्होंने बिना लाइसेंस के दवाएं बेचने तथा बिना किसी डिग्री के क्लीनिक चलाने, चिकित्सा करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल उमेद सिंह दानू ने बताया कि झोलाछाप डॉक्टर संजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह ग्राम देवीपुरा का निवासी है। उधर, मोहल्ले वालों ने बताया कि बीते आठ वर्षों से झोलाछाप डॉक्टर क्लीनिक खोलकर इलाज कर रहा था। उधर, पुलिस हिरासत में संजीव कुमार ने बताया कि उसके ग्राम में ग्राम प्रधान का चुनाव हुआ था। उसी चुनाव की रंजिश के कारण उसकी शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed