{"_id":"61be3618ee395055e61f8418","slug":"civic-aminities-rudrapur-news-hld4480783118","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन प्रेमी का आरोप लगाकर कांग्रेसियों ने फूंका सीएम का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन प्रेमी का आरोप लगाकर कांग्रेसियों ने फूंका सीएम का पुतला
विज्ञापन
एमपी चौक पर पुतला फूंकते कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर खनन प्रेमी का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने जिलेभर में सीएम का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में राज्य में अवैध खनन जमकर हो रहा है। इसके चलते राजस्व को बड़ी क्षति पहुंच रही है।
शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ता अटरिया मोड़ पर एकत्रित हुए। उसके बाद भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। कहा कि राज्य सरकार के संरक्षण में अवैध खनन जमकर हो रहा है। इस कारण राजस्व की बहुत बड़ी क्षति पहुंच रही है।
असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि जीरो टोलरेंस का दावा सिर्फ हवा हवाई है। जनता भाजपा के कुशासन से तंग आ चुकी है। वहां अब्दुल, राजेश यादव, अशोक कुमार, रमेश बोरा, जयदीप गंगवार, फुरकान अहमद, नवीन पंत, राकेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
खनन माफिया को सरंक्षण देने का लगाया आरोप
काशीपुर। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार पर खनन माफिया को संरक्षण देने और विकास कार्यों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने एमपी चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता एमपी चौक पर एकत्र हुए। संदीप सहगल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार का खनन माफिया को खुला संरक्षण है। इसी के चलते अवैध खनन किया जा रहा है। नियमों के विरुद्ध ग्रामीणों के विरोध के बावजूद गांवों व जंगलों के किनारे स्कूलों के पास स्टोन क्रशरों के लाइसेंस जारी हो रहे हैं।
नदियों-नालों में धड़ले से खनन चल रहा है, जिससे भविष्य में नदियों के कटाव से कृषि भूमि और आबादी को खतरा हो गया है। इस सबके बाद भी मुख्यमंत्री आखें बंद किए हैं। इस मौके पर मनोज जोशी, आशीष अरोरा बॉबी, इंदू मान, चेतन अरोरा, इंदर सिंह, राशिद फारुखी, शशांक सिंह, विमल गुड़िया, अजीता शर्मा, त्रिलोक अधिकारी, महेन्द्र लोहिया, अरुण चौहान, महेंद्र बेदी, शफीक अंसारी, जफर मुन्ना, इलियास माहिगीर आदि थे।

रुद्रपुर में सीएम का पुतला फूंकते कांग्रेसी।- फोटो : RUDRAPUR