फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

खनन प्रेमी का आरोप लगाकर कांग्रेसियों ने फूंका सीएम का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
एमपी चौक पर पुतला फूंकते कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : KASHIPUR
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर खनन प्रेमी का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने जिलेभर में सीएम का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में राज्य में अवैध खनन जमकर हो रहा है। इसके चलते राजस्व को बड़ी क्षति पहुंच रही है।
विज्ञापन

शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ता अटरिया मोड़ पर एकत्रित हुए। उसके बाद भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। कहा कि राज्य सरकार के संरक्षण में अवैध खनन जमकर हो रहा है। इस कारण राजस्व की बहुत बड़ी क्षति पहुंच रही है।
विज्ञापन

असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि जीरो टोलरेंस का दावा सिर्फ हवा हवाई है। जनता भाजपा के कुशासन से तंग आ चुकी है। वहां अब्दुल, राजेश यादव, अशोक कुमार, रमेश बोरा, जयदीप गंगवार, फुरकान अहमद, नवीन पंत, राकेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खनन माफिया को सरंक्षण देने का लगाया आरोप
काशीपुर। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार पर खनन माफिया को संरक्षण देने और विकास कार्यों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने एमपी चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता एमपी चौक पर एकत्र हुए। संदीप सहगल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार का खनन माफिया को खुला संरक्षण है। इसी के चलते अवैध खनन किया जा रहा है। नियमों के विरुद्ध ग्रामीणों के विरोध के बावजूद गांवों व जंगलों के किनारे स्कूलों के पास स्टोन क्रशरों के लाइसेंस जारी हो रहे हैं।

नदियों-नालों में धड़ले से खनन चल रहा है, जिससे भविष्य में नदियों के कटाव से कृषि भूमि और आबादी को खतरा हो गया है। इस सबके बाद भी मुख्यमंत्री आखें बंद किए हैं। इस मौके पर मनोज जोशी, आशीष अरोरा बॉबी, इंदू मान, चेतन अरोरा, इंदर सिंह, राशिद फारुखी, शशांक सिंह, विमल गुड़िया, अजीता शर्मा, त्रिलोक अधिकारी, महेन्द्र लोहिया, अरुण चौहान, महेंद्र बेदी, शफीक अंसारी, जफर मुन्ना, इलियास माहिगीर आदि थे।

रुद्रपुर में सीएम का पुतला फूंकते कांग्रेसी।

रुद्रपुर में सीएम का पुतला फूंकते कांग्रेसी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed