फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

किराया बढ़ाने के विरोध में बंद रहीं पंतनगर व हल्दी की मार्केट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
पंतनगर में शांति व्यवस्था को तैनात पुलिस व पीएसी। - फोटो : RUDRAPUR
विवि प्रशासन की ओर से दुकानों व मकानों का किराया बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव के विरोध में रविवार को भी पंतनगर परिसर सहित हल्दी की सभी दुकानें बंद रहीं। इसके चलते परिसर वासियों को अपनी दैनिक जरूरतों के सामान लेने के लिए परिसर से बाहर जाना पड़ा। इधर शांति भंग की आशंका में बड़ी मार्केट में पुलिस सहित एक कंपनी पीएसी भी तैनात कर दी गई थी।
विज्ञापन

शनिवार को व्यापारियों को सूचना मिली कि घंटाघर में चल रही प्रबंध परिषद की बैठक में विवि प्रशासन परिसर की सभी दुकानों का किराया व्यावसायिक दर पर किए जाने का प्रस्ताव रखने वाला है। इससे व्यापारियों ने दुकानें बंद कर प्रशासनिक भवन पर प्रदर्शन कर किराया नहीं बढ़ाने की मांग की। कुलपति से व्यापारियों की वार्ता में भी बात नहीं बनी और व्यापारियों ने बड़ी मार्केट में धरना देकर प्रकरण का निपटारा होने तक अपनी दुकानें बंद रखने का ऐलान किया था।
विज्ञापन

रविवार को भी व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं और परिसर की बड़ी मार्केट में धरना जारी रखा। बड़ी संख्या में व्यापारियों के अलावा भाजपा नेता विवेक सक्सेना, अजय तिवारी, शेर सिंह, गिरीश चतुर्वेदी एवं कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरु, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, डॉ गणेश उपाध्याय, कन्हैया लाल आदि ने धरने में शिरकत की। विधायक राजेश शुक्ला ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि वह शाम साढ़े छह बजे आकर उनके मामले को समझेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी महापंचायत में शामिल होंगे हजारों व्यापारी
पंतनगर। व्यापारियों के समर्थन में पंतनगर पहुंचे रुद्रपुर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा भी व्यापारियों के साथ धरने पर बैठे। उन्होंने मामले से प्रदेश मंत्री राजेश बंसल को अवगत कराया तो उन्होंने कहा कि तीन-चार दिन में पंतनगर में व्यापारी महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसमें व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष समेत रुद्रपुर व पूरे प्रदेश के हजारों व्यापारियों को इकट्ठा कर विवि प्रशासन का घेराव करेंगे। संवाद

भाजपा नेता ने बताया सरकार के खिलाफ साजिश
पंतनगर। व्यापारियों के समर्थन में धरना स्थल पहुंचे भाजपा के जिला महामंत्री विवेक सक्सेना ने कहा कि कांग्रेसियों की शह पर विवि प्रशासन जानबूझकर ऐसे प्रकरण सामने ला रहा है जिससे व्यापारियों और विवि प्रशासन में टकराव बढ़े और सरकार की छवि धूमिल हो। किराया बढ़ाने संबंधी प्रकरण को काशीपुर आ रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखकर विवि प्रशासन की साजिश से अवगत कराया जाएगा। विवि प्रशासन कुछ भी कर ले व्यापारियों का कोई भी अहित नहीं होने दिया जाएगा। संवाद

पंतनगर की बड़ी मार्केट में धरना देते व्यापारी।

पंतनगर की बड़ी मार्केट में धरना देते व्यापारी।- फोटो : RUDRAPUR

हल्दी मार्केट व परिसर में बंद दुकानें।

हल्दी मार्केट व परिसर में बंद दुकानें।- फोटो : RUDRAPUR

हल्दी मार्के में बंद पड़ी दुकानें।

हल्दी मार्के में बंद पड़ी दुकानें।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed