फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities

उत्तराखंड रोडवेज की बसों के थमे रहे पहिए, यात्री परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities
रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन परिसर में धरना देते कर्मचारी। - फोटो : RUDRAPUR
पांच महीने से रुके हुए वेतन की मांग कर रहे रोडवेज कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को भी कार्य बहिष्कार जारी रखा। इससे स्थानीय रूटों पर बस सेवाएं लड़खड़ा गईं। रुद्रपुर से हल्द्वानी, जसपुर और टनकपुर के लिए यात्रियों को यूपी रोडवेज की बसों में सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के बैनर तले रुद्रपुर स्टेशन परिसर में धरने पर बैठे रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार और रोडवेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की आड़ में कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जा रहा है। वेतन न मिलने के कारण आर्थिक संकट गहरा गया है। सरकार और रोडवेज प्रबंधन ने अब तक कर्मचारियों को वेतन के नाम पर सिर्फ आश्वासन दिया है। वहां पर प्रदेश उपाध्यक्ष बलदेव सिंह, शाखा अध्यक्ष गोपेश्वर श्रीवास्तव, जगमोहन सिंह, प्रीतम दास, मनिंदर सिंह, सोहनलाल गुप्ता, जयप्रकाश यादव, मनमोहन सिंह, देवकीनंदन आदि थे।
विज्ञापन

इधर, कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते दूसरे दिन डिपो में करीब 70 प्रतिशत बसों का संचालन ठप रहा। बसों के इंतजार में यात्री स्टेशन में भटकते नजर आए। अधिकांश यात्री यूपी रोडवेज की बसों से गंतव्य तक पहुंचे। इधर, काशीपुर में उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन का कार्य बहिष्कार बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, डिपो के एआरएम आरसी पांडे ने बताया कि हड़ताल के कारण पहले दिन दिल्ली जाने वाली दो बसें प्रभावित हुई। बृहस्पतिवार को डिपो की सभी बसें नियमित रूप से चलीं। हालांकि, देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी डिपो से संचालित होने वाली बसें प्रभावित रहीं। काशीपुर डिपों में भी अन्य दिनों की अपेक्षा बसें कम पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed