{"_id":"5fd7b0128ebc3e3c5053e653","slug":"civic-aminities-rudrapur-news-hld4073650117","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान रैली से कृषि कानूनों को लेकर फैले भ्रम दूर करेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान रैली से कृषि कानूनों को लेकर फैले भ्रम दूर करेगी भाजपा
विज्ञापन
रुद्रपुर के भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक करते प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर चल रहे किसान आंदोलन का जिले में व्यापक प्रभाव पड़ता देख भाजपा ने भी जवाब देने के लिए कमर कस ली है। इसी क्रम में कृषि कानूनों के समर्थन में भाजपा ने 17 दिसंबर को किसान रैली करने का फैसला किया है। रैली के माध्यम से भाजपा की मंशा कृषि कानूनों को लेकर किसानों में फैले भ्रम को दूर करने की है।
सोमवार को रैली के आयोजन को लेकर जिला कार्यालय में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि हाल ही केंद्र सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए 14 फसलों पर समर्थन मूल्य बढ़ाया है। इसका फायदा देश के 12 करोड़ किसानों को मिलेगा। उन्होंने रैली की सफलता के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। जिले में रैली के लिए खटीमा में विधायक पुष्कर सिंह धामी को संयोजक, प्रभारी राजपाल सिंह, सह प्रभारी हिमांशु बिष्ट, नानकमत्ता में विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा संयोजक, प्रभारी इंद्रपाल मान, सह प्रभारी भुवन जोशी, सितारंगज में विधायक सौरभ बहुगुणा संयोजक, प्रभारी इकबाल, सह प्रभारी कमल जिंदल, किच्छा में विधायक राजेश शुक्ला को संयोजक, प्रभारी कमलेंद्र सेमवाल, सह प्रभारी विपिन जल्होत्रा बनाए गए हैं।
इसके अलावा रुद्रपुर में विधायक राजकुमार ठुकराल को संयोजक, प्रभारी सुरेश परिहार, सह प्रभारी अमित नारंग, गदरपुर में विधायक अरविंद पांडेय को संयोजक, प्रभारी राजकुमारी गिरी, सह प्रभारी राजेश गुंबर, बाजपुर में विधायक यशपाल आर्य को संयोजक, प्रभारी राजेश कुमार, सह प्रभारी मेजर सिंह, काशीपुर में विधायक काशीपुर हरभजन चीमा को संयोजक, प्रभारी आशीष गुप्ता, सह प्रभारी गुरविंदर चंडोक, जसपुर में पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल को संयोजक, प्रभारी खिलेंद्र चैधरी, सह प्रभारी मनोज पाल को बनाया गया है।
विज्ञापन
किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक इंदरपाल मान को रैली संयोजक और किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुरुबाज सिंह बग्गा, प्रदेश मंत्री नरेश हुड़िया को सह संयोजक बनाया गया है। वहां पर किसान मोर्चे के प्रभारी और प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, महामंत्री विवेक सक्सेना, हिमांशु बिष्ट, महेंद्र सिंह नेगी, इंदरपाल, नरेश हुड़िया आदि थे।