फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

नादेही चीनी मिल के मुख्य अभियंता ने वापस लिया इस्तीफा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
जसपुर में नादेही मिल के प्रधान प्रबंधक और सीई से वार्ता करते पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र सिंघल व अन? - फोटो : KASHIPUR
नादेही चीनी मिल में कथित रूप से विधायक के व्यवहार से आहत होकर त्यागपत्र देने वाले मुख्य अभियंता ने भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। प्रदेश के गन्ना मंत्री ने प्रधान प्रबंधक को इस मामले में जांच कर विधायक आदेश चौहान के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पेराई सत्र के उद्घाटन के बावजूद चीनी मिल शुरू न होने पर विधायक आदेश चौहान ने 18 नवंबर को वहां पहुंचकर अधिकारियों के प्रति अपना गुस्सा व्यक्त किया था। आरोप है कि इस दौरान विधायक ने सीई से अभद्रता कर उनके साथ हाथापाई का प्रयास किया। विरोध में सीई विनीत जोशी ने प्रधान प्रबंधक को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। शुक्रवार को पूर्व विधायक डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल ने मिल पहुंचकर प्रधान प्रबंधक विवेक प्रकाश और सीई विनीत जोशी से भेंटकर मिल अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने सीई से अपना इस्तीफा वापस लेने का आग्रह किया। पूर्व विधायक डा. सिंघल ने प्रदेश के गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को घटना की जानकारी दी। गन्ना मंत्री ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रधान प्रबंधक को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मिल के प्रधान प्रबंधक विवेक प्रकाश ने बताया कि उन्होंने सीई का इस्तीफा वापस कर दिया है और उनसे पद पर बने रहने का आग्रह किया गया है। सीई ने कहा कि वह प्रधान प्रबंधक के आदेश का पालन करेंगे। पूर्व विधायक डॉ. सिंघल ने बताया कि सीई जोशी को इस्तीफा वापस लेने के लिए राजी कर लिया गया है। उनके इस्तीफा से किसानों को बड़ी परेशानी हो सकती थी। वहां मनोज पाल, शीतल जोशी, योगराज सिंह और विनीत चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीई विनीत जोशी का इस्तीफा लौटा दिया गया है। बृहस्पतिवार को बगास लेने के लिए मैं स्योहारा, बिजनौर गया था। सीई से घटना की जानकारी मांगी है। जांच के लिए कमेटी का गठन कर रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। चीनी मिल 20 या 21 नवंबर तक हर हाल में चालू करा दी जाएगी। - विवेक प्रकाश, प्रधान प्रबंधक, नादेही चीनी मिल।
चीनी मिल बंद कराकर जमीन हड़पना चाहते हैं पूर्व विधायक : आदेश
जसपुर। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि भाजपा किसान विरोधी है। पूर्व विधायक साजिश के तहत नादेही चीनी मिल को बंद कराना चाहते हैं। कहा कि सीई ने रात में ही अपना इस्तीफा वापस ले लिया था। पूर्व विधायक ने उनकी छवि धूमिल करने के लिए सीई के इस्तीफे का षड्यंत्र रचा।
शुक्रवार को विधायक आदेश चौहान ने अपने कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल पर कई आरोप लगाए। कहा कि वे नादेही चीनी मिल की जमीन को हथियाने के लिए लंबे समय से प्रपंच रच रहे हैं। उन्हें मिल कर्मचारियों और किसानों की समस्याओं से उनका कोई लेना देना नहीं हैं। आदेश ने कहा कि वह खुद किसान हैं इसलिए किसानों का दर्द समझते हैं।

विधायक आदेेश का कहना है कि किसानों की शिकायत पर बृहस्पतिवार को उन्होंने चीनी मिल पहुंचकर मिल नहीं चलने के कारण अधिकारियों से नाराजगी जताई थी। इस दौरान किसी से कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया। मिल के प्रधान प्रबंधक ने उन्हें बृहस्पतिवार की रात्रि में ही फोन कर सीई के इस्तीफा वापस लेने की जानकारी दे दी थी। बताया था कि शुक्रवार को सीई ड्यूटी पर रहेंगे, किंतु भाजपा कार्यकर्ता उनके इस्तीफे को लेकर भी ड्रामा कर रहे हैं। कहा कि चीनी मिल बंद कराने के किसी भी प्रयास को वह सफल नहीं होने देंगे। वहां गजेंद्र चौहान, राहुल गहलोत, हिमांशु नंबरदार, नईम प्रधान, शेर अली, आफताब अंसारी, सर्वेश चौहान आदि थे।

जसपुर में पत्रकारों से वार्ता करते विधायक आदेश चौहान।

जसपुर में पत्रकारों से वार्ता करते विधायक आदेश चौहान।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed