फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

छठे दिन भी धरने पर बैठे क्षेत्र के लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
धरने पर बैठे पतरामपुर के क्षेत्रवासी। - फोटो : KASHIPUR
कालू सैयद मजार से अवैध कब्जेदारों का कब्जा हटाए जाने की मांग के लिए पतरामपुर क्षेत्रवासियों का छठवें दिन धरना प्रदर्शन जारी रहा। पतरामपुर क्षेत्रवासी बुधवार को छठवें दिन भी पुलिस चौकी के सामने धरने पर बैठे। उन्होंने कहा कि कालू सैयद मजार से अवैध कब्जेदारों का कब्जा कालू सैयद मजार से तुरंत हटाया जाए। अवैध कब्जा हटाए जाने तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर एसडीएम सीमा विश्वकर्मा मंगलवार को मजार पर पहुंचकर दोनों पक्षों से वार्ता कर अपने-अपने अभिलेख दिखाए जाने का आदेश दिया था। मजार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को निर्देशित कर नायब तहसीलदार, हल्का कानूनगो, लेखपाल की ड्यूटी लगाई थी। दानपात्र रखकर मजार पर चढ़ने वाले चढ़ावे को मजार के नाम से बैंक में खाता खुलवा कर जमा करवाने के निर्देश दिए थे। निगरानी समिति का गठन करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने बताया दोनों पक्षों से अभिलेख मांगे गए हैं। अभिलेखों की जांच करने के बाद निगरानी समिति का गठन किया जाएगा। वहां शरीफ अहमद, गुरचरण सिंह, नजाकत अली, नईम अहमद, राम सिंह, भीम पाल, मोहम्मद अजहरुद्दीन, जफर आलम, मोहम्मद यूनुस, मोहम्मद आसिफ, महेंद्र सिंह आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed