फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities

तेंदुए के हमले रोकने को वन विभाग ने कटवाई सड़क किनारे खड़ी गन्ने की फसल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities
जसपुर के पतरामपुर में सड़क किनारे गन्ना काटते किसान। - फोटो : KASHIPUR
पतरामपुर क्षेत्र में ग्रामीणों पर लगातार हो रहे तेंदुए के हमले के मामले में वन विभाग के अधिकारियों ने पतरामपुर से वन चौकी रोड पर सड़क के दोनों ओर लगी गन्ने की फसल कटवा दी है। साथ ही रोड पर पिंजरा लगाकर वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों से रात में घरों से नहीं निकलने की अपील भी वन अधिकारियों ने की है।
विज्ञापन

शनिवार रात नादेही चीनी मिल के ग्राम तीरथ नगर में स्थित गन्ना क्रय केंद्र से किसानों का गन्ना तौल कर लौट रहे क्रय केंद्र इंचार्ज अनिल शर्मा पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। इसी स्थान पर 27 नवंबर को एक किशोर सहित तीन लोगों पर तेंदुए ने हमला कर उन्हें घायल किया था। वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था लेकिन एक सप्ताह तक तेंदुआ पिंजरे में कैद न होने के कारण पिंजरा हटा लिया गया था।
विज्ञापन

पतरामपुर वन रेंज के रेंजर आनंद सिंह रावत ने बताया कि यह मादा तेंदुआ है अपने दो शावकों के साथ इस क्षेत्र में घूम रही है। जिस स्थान पर मादा तेंदुआ ग्रामीणों पर हमले कर रही है। उसी स्थान पर पिंजरा फिर से लगा दिया गया है। सड़क के दोनों ओर का गन्ना कटवा दिया गया है। वन कर्मियों को रात को इसी रोड पर गश्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed