फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities in district.

Udham Singh Nagar News: सब्जी लेने जा रहे ग्रामीणों पर झपटा तेंदुआ

Sat, 19 Jul 2025 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 19 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities in district.
जसपुर। वन क्षेत्र के डैम से सब्जी लेने जा रहे दो ग्रामीण तेंदुए के हमले में घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। ईएमओ ने इलाज के बाद दोनों को घर भेज दिया। ग्राम भगवंतपुर निवासी अहमद अली (45) और सईद अहमद (50) शुक्रवार सुबह गांव से डैम की ओर गूजर बस्ती से सब्जी लेने जा रहे थे। दोनों बाइक पर सवार थे।
विज्ञापन

बाइक अहमद अली चला रहे थे। उन्होंने बताया कि तीरथ वाले रास्ते पर झाड़ी से निकलकर तेंदुए ने सईद पर हमला कर दिया। उसे बचाने के लिए वह आगे बढ़े तो उन पर हमला कर दिया। तेंदुए की आवाज और उनकी चीख सुनकर वहां रहने वाले गुर्जरों ने बमुश्किल घायलों को बचाया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को सरकारी अस्पताल जसपुर में भर्ती कराया।
विज्ञापन

ईएमओ ने बताया कि दोनों ग्रामीणों के शरीर पर तेंदुए के पंजे कई निशान हैं। एक ग्रामीण ज्यादा घायल है। उधर, पतरामपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी महेश सिंह बिष्ट ने बताया कि सूचना पर विभाग के कर्मचारियों को घायलों का हाल जानने के लिए उनके घर भेजा था। घटना की रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है ताकि घायलों को मुआवजा मिल सके। कर्मचारियों को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed