{"_id":"67ace41233cfb719380a3aae","slug":"child-labour-found-working-in-a-biryani-shop-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-120803-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बिरयानी की दुकान में काम करता मिला बाल श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बिरयानी की दुकान में काम करता मिला बाल श्रमिक
Wed, 12 Feb 2025 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। तमाम जागरूकता के बावजूद बाल श्रम रुक नहीं रहा है। श्रम विभाग की अगुवाई में संयुक्त टीम को एक चिकन बिरयानी की दुकान पर बाल श्रमिक काम करता मिला। इस पर टीम ने दुकानस्वामी को फटकार लगाई।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने दुकान संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी बलराम सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि 10 फरवरी को रुद्रपुर क्षेत्र में चाइल्ड लाइन, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, आईएसडी एनजीओ के साथ रुद्रपुर में बाल श्रम के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया गया।
इस दौरान इंदिरा चौक पर उत्तराखंड चिकन बिरयानी में रामपुर जिले का एक बच्चा काम करते हुए मिला। बाल श्रमिक नियोजन करने पर प्रतिष्ठान के सेवायोजक की ओर से अधिनियम की धारा तीन का उल्लंघन किया गया है। बाल श्रम नियोजित करना संज्ञेय अपराध है।
विज्ञापन
सेवायोजक ने कोई भी अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए और न ही चिह्नित बाल श्रमिक की आयु को लेकर कोई अभिलेख पेश किए। पुलिस ने दुकान संचालक गुलाम मोहम्मद मैसर्स उत्तराखंड चिकन बिरयानी के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद