{"_id":"611420658ebc3e78e16a42f3","slug":"child-died-sitarganj-news-hld434255991","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से नै माह के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से नै माह के बच्चे की मौत
विज्ञापन
कनिष्क (फाइल फोटो)।
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में खेल रहा नौ माह का मासूम अधखुले प्लग से करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
टैगोर नगर दुर्गा मंदिर वार्ड निवासी रविजीत मंडल सिडकुल में मजदूरी करता है। रात की शिफ्ट में काम करके आने के बाद वह बुधवार दिन में अपने कच्चे घर के कमरे में सो रहा था। रवि का छोटा बेटा कनिष्क (9 माह) उसी कमरे में खेल रहा था।
लगभग साढ़े 11 बजे बच्चे को खेलता देख उसकी मां कनिका आंगन में चली गई। इसी दौरान मासूम ने नीचे रखे बिजली के अधखुले प्लग को पकड़ लिया। करंट लगने से बालक वहीं बेहोश हो गया। कमरे में पहुंची कनिका ने बच्चे को बेसुध देखा तो उसकी चीख निकल गई। परिजन बालक को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कनिष्क का बड़ा भाई ध्रुव 3 वर्ष का है। परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी है।