फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Chief Secretary Sharma Kichha looking at political ground

पूर्व मुख्य सचिव राकेश शर्मा किच्छा में तलाश रहे राजनीतिक जमीन

Tue, 25 Oct 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो किच्छा
अमर उजाला ब्यूरो किच्छा Updated Tue, 25 Oct 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सूबे के पूर्व मुख्य सचिव राकेश शर्मा पिछले दो दिनों से अपने लिए विधानसभा किच्छा में सियासी जमीन तलाश रहे हैं। इस कवायद में भाजपा नेता विक्रांत फुटेला के साथ कई  भाजपाइयों के घरों में जाकर आगामी चुनाव के लिये बातचीत की।


शुक्रवार व शनिवार दोनों दिन प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव ने एक एक कर भाजपा कार्यकर्ताओं के आवास पर जाकर दस्तक दी। सूत्रों के अनुसार राकेश शर्मा को किच्छा में सियासी जमीन तलाशने में उनके मित्र विक्रांत फुटेला जी जान से लगे हुए हैं।
विज्ञापन


प्रथम चरण में भाजपा कार्यकर्ताओं से जान पहचान और उनके परिजनों की कुशल क्षेम के साथ ही शर्मा लोगों से विधानसभा क्षेत्र के चुनाव की जानकारियां जुटा रहे हैं। इधर ग्रामीण अंचलों में भी राकेश शर्मा के शुभचिंतक अपना दायरा बढ़ाने में लगे हुए हैं। इधर भाजपाइ भी बड़े उत्साह के साथ राकेश शर्मा को तवज्जो दे रहे हैं। विक्रांत फुटेला ने बताया कि अगले चरण में राकेश शर्मा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करके मतदाताओं की नब्ज जानेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed