फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Chief Minister Pushkar Singh Dhami took blessings from saints in kashipur

Khalsa Sajna Diwas: सीएम धामी ने संतों से लिया आशीर्वाद, बोले- सिख गुरुओं का त्याग देश के लिए अनुकरणीय है

Wed, 20 Mar 2024 11:09 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 20 Mar 2024 11:09 AM IST
सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिख समाज के गुरुओं का बलिदान, सेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान अनुकरणीय है। गुरुजनों के दिखाए गए रास्ते पर चलकर ही मानवता का विकास संभव है। 

विज्ञापन
Chief Minister Pushkar Singh Dhami took blessings from saints in kashipur
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिख समाज के गुरुओं का बलिदान, सेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान अनुकरणीय है। गुरुजनों के दिखाए गए रास्ते पर चलकर ही मानवता का विकास संभव है। उन्होंने सभी संतों और गुरुओं से उत्तराखंड राज्य के विकास के लिए आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन

सीएम धामी मंगलवार को यहां चैती गांव स्थित गोराया पेपर मिल परिसर में खालसा पंथ के 325 साल पूरे होने पर तीन दिवसीय खालसा साजना दिवस पर आयोजित गुरुमत संत समागम में संतों से आशीर्वाद लेने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्हें प्रदेश के साथ ही केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने श्रेष्ठ उत्तराखंड बनाने का संकल्प भी दोहराया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं के इतिहास को जाने बिना देश के इतिहास को भी नहीं जाना जा सकता है। मानवता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने में खालसा पंथ और उनके अनुयायियों का अहम योगदान बताते हुए खालसा पंथ के 325 साल पूरे होने पर बधाई दी। उन्होंने बाल वीरों बाबा फतेह सिंह और बाबा जोरावर सिंह को याद करते हुए कहा कि इन दोनों वीर बालकों ने खुद को दीवार में चुनवाना स्वीकार किया, लेकिन झुकना स्वीकार नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024: शराब तस्करों पर आबकारी अधिकारियों की नजर, 12 भट्टियां तोड़ी, 12 हजार किलो लहन नष्ट किया

केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि गुरुओं के मार्गदर्शन में ही सभी का कल्याण हो सकता है। संत समागम में शामिल होने आए सभी संतों का स्वागत करते हुए उन्होंने आशीर्वाद लिया। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने भी संतों का स्वागत किया। इस मौके पर संत महंत ज्ञानदेव महाराज, बाबा लक्खा सिंह, महंत तरसेम सिंह, सतनाम सिंह करनाल वाले, महंत प्रताप सिंह, महंत उपदेश सिंह, महंत मंजीत सिंह, बाबा वचन सिंह, महंत गुरुदेव सिंह आदि संतों के अलावा मंडी समिति अध्यक्ष अनिल डब्बू, गुरविंदर सिंह चंडोक, जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed