सीएम का अलग अंदाज: मॉर्निंग वॉक पर निकले धामी, बुजुर्गों को कहा राम-राम...PM का संदेश पहुंचाया
खटीमा में मॉर्निंग वॉक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुजुर्गों तक पीएम मोदी का प्रणाम और राम-राम पहुंचाया। खटीमा में सुबह की सैर पर बड़े-बुजुर्गों से मिलते हुए प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखंड से विशेष लगाव और जुड़ाव को लेकर चर्चा भी की।
विस्तार
खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह की सैर के दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उनका हाल चाल पूछा और बड़े बुजुर्गों तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रणाम और राम-राम पहुंचाया। मुख्यमंत्री ने लोगों से लोकसभा चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने का आग्रह भी किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी पार्टी कार्यकर्ताओं को कोई कार्य सौंपते हैं तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद अगुवाई करके उस कार्य को अंजाम तक पहुंचाने में जुट जाते हैं। बीते गुरुवार को ऋषिकेश में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत अनुरोध किया था। वह अनुरोध था, घर-घर जाकर बड़े बुजुर्गों को मोदी का प्रणाम और राम-राम कहना। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा था कि बड़ों का अशीर्वाद मेरे लिए ऊर्जा है। साथ ही नवरात्र का पर्व चल रहा है, उत्तराखंड में देवी-देवताओं की महिमा होती है। अपने-अपने क्षेत्र के देवी-देवताओं के मंदिरों में जाकर मेरी तरफ से प्रणाम करना है।
ये पढ़ें- Deepak Rawat: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा...गाना हुआ वायरल, मतदान को लेकर किया जागरूक
ऋषिकेश की जनसभा के समापन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीधे खटीमा पहुंचे, जहां उन्होंने एक कार्यक्रम में भाग लिया। आज सुबह खटीमा में सैर के दौरान मुख्यमंत्री धामी राह चलते कई लोगों से मिले। खासतौर पर बड़े बुजुर्गों से मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपको प्रणाम और राम-राम कहा है। इस दौरान उन्होंने मोदी के उत्तराखंड से विशेष लगाव और जुड़ाव को लेकर भी लोगों से चर्चा की। जनता ने भी प्रधानमंत्री मोदी के प्रणाम को सहर्ष से स्वीकार कर मुख्यमंत्री धामी को आशीष दिया।
#WATCH उत्तराखंड: खटीमा में भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोगों के बीच गए और रास्ते में मिले सभी लोगों को कुमाऊंनी बोली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया राम-राम का संदेश दिया। pic.twitter.com/ozQ9sQGFUk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 12, 2024
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.