फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cheema protested against objectionable post

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पर विधायक ने जताया कड़ा विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Cheema protested against objectionable post
विधायक हरभजन सिंह चीमा। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। कुछ किसान नेताओं की ओर से सोशल मीडिया पर भाजपा विधायकों और उनके सहयोगियों के बारे में लिखी गई आपत्तिजनक पोस्ट चर्चा में है। स्थानीय विधायक हरभजन सिंह चीमा ने इसे असामाजिक तत्वों का कृत्य बताकर विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि लोग इस बात से वाकिफ हैं कि कौन कौम का गद्दार और कौन बिकाऊ है।
विज्ञापन

दिल्ली की सीमाओं पर पिछले दो माह से चल रहे किसान आंदोलन का खुलकर समर्थन न करने पर क्षेत्र के किसान भाजपा नेताओं का विरोध कर रहे हैं। इसी सिलसिले में एक डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर किसानों के लिए आपत्तिजनक पोस्ट कर दी थी। गुस्साए किसानों ने उसके नर्सिंग होम का घेराव कर दिया था।
विज्ञापन

डॉक्टर के समर्थन में पहुंचे विधायक चीमा को किसानों का आक्रोश झेलना पड़ा था। इसके बाद एक किसान नेता ने सोशल मीडिया पर चीमा और उनके समर्थकों के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट लिखकर वायरल कर दी। इस पोस्ट में विधायक के साथ उनके करीबी तीन भाजपा नेताओं के फोटो भी थे। चारों को किसानों ने बागी बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शुक्रवार को चीमा ने प्रेस को एक बयान जारी कर पोस्ट की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस पोस्ट में उन्हें कौम का गद्दार और बिकाऊ बताया है। मैंने अपनी उम्र का एक लंबा हिस्सा समाज और कौम की सेवा में लगाया है। ऐसी घटिया साजिश करने वालों को समाज कभी माफ नहीं करेगा।

खबर लिखे जाने तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। उधर, कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि विधायक चीमा का आवास आईटीआई थाना क्षेत्र में आता है। संबंधित पोस्ट के बारे में कोई भी कार्रवाई स्थानीय स्तर पर ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed