{"_id":"64aee3b3a646780cf50a26b4","slug":"cheap-tomato-sold-out-rudrapur-news-c-234-1-shld1017-140-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: टमाटर की कमी से खाली हो गया मंडी का स्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: टमाटर की कमी से खाली हो गया मंडी का स्टॉल
Wed, 12 Jul 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर सब्जी मंडी में कपड़े के बैग में टमाटर लेता ग्राहक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। मंडी समिति ने ग्राहकों को राहत देने के लिए सस्ते टमाटर का स्टॉल लगाया था लेकिन टमाटर की कमी के चलते बुधवार को स्टॉल नहीं लगा। बाजार में टमाटर 160 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव विनोद चंद्र पलड़िया ने कहा कि टमाटर की भारी कमी की वजह से मंडी में आज टमाटर ही नहीं पहुंचा। जिससे स्टॉल नहीं लग सका। बताया कि किच्छा, रुद्रपुर व हल्द्वानी मंडियों से टमाटर मंगाने के लिए संपर्क किया जा रहा है। टमाटर आते ही स्टॉल लगा दिया जाएगा। संवाद
महंगा टमाटर नहीं खरीद रहे लोग, मांग घटी
रुद्रपुर। लगातार बढ़ रहे मूल्यों को देखते हुए अब जनता ने भी टमाटर खरीदना कम दिया है। रुद्रपुर मंडी समिति में पिछले तीन दिनों में टमाटर की आवक करीब 60 प्रतिशत घट गई है। साथ ही छोटी मंडी में भी विक्रेता खराब होने के भय से टमाटर कम बेच रहे हैं।
रुद्रपुर मंडी समिति में बुधवार को भी जनता को राहत दिलाने के लिए स्टॉल लगाकर 70 रुपये प्रति किलो की दर से टमाटर बेचा गया। सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक मंडी समिति में कुल 76 क्विंटल टमाटर बिका। मंडी सचिव विश्व विजय सिंह देव ने बताया कि हिमाचल प्रदेश, हल्द्वानी व अन्य जगहों से मंडी में आने वाले टमाटर की आवक कम हो गई है। बुधवार को सिर्फ 35 क्विंटल टमाटर पहुंचा। जबकि इससे पहले मंडी में 80 से 90 क्विंटल टमाटर प्रतिदिन आ रहा था।