{"_id":"674b62ab9dbcd8c3f70e1174","slug":"championship-won-by-the-people-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-117923-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: एकांतिका ने खेल महाकुंभ के बैडमिंटन में जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: एकांतिका ने खेल महाकुंभ के बैडमिंटन में जीता गोल्ड
Sun, 01 Dec 2024 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 01 Dec 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। आरएएन पब्लिक स्कूल की कक्षा 9वीं की छात्रा एकांतिका दास ने खेल महाकुंभ के अंडर-14 गर्ल्स डबल्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। इस उपलब्धि के साथ ही उसका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। एकांतिका ओमैक्स रिवेरा की निवासी हैं। उसकी मां डॉ. दिशा दत्ता देवस्थली कॉलेज में प्रोफेसर हैं, जबकि पिता देवजीत दास इंजीनियर हैं। छात्रा की सफलता पर उसके आवास पर भाजपा उत्तराखंड आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुघ, जीतेंद्र साहनी, डॉ. अंशुल श्रीवास्तव टंडन, सीए नितिन टंडन, गौरव जोशी, कुशल अग्रवाल आदि पहुंचे और शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन