{"_id":"617c485736af245ad120fba1","slug":"chaman-and-najish-got-first-position-bazpur-news-hld4430713148","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलमहाकुंभ के पहले दिन दौड़ में चमन और नाजिश रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलमहाकुंभ के पहले दिन दौड़ में चमन और नाजिश रहे अव्वल
विज्ञापन
बाजपुर खेलमहाकुंभ में कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे।
- फोटो : BAZPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिनी ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ में 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में चमन और बालिका वर्ग में नाजिश प्रथम रहे। 31 अक्तूबर को खेल महाकुंभ का समापन होगा।
शुक्रवार को रिवरडेल इंटरनेशनल स्कूल मैदान में आयोजित खेल महाकुंभ के पहले दिन अंडर 14 के 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में चमन, बालिका वर्ग में नाजिस, 400 मीटर में पुनीत मौर्य, बालिका वर्ग में नाजिस, 800 मीटर में पुनीत मौर्य, बालिका वर्ग में किरन राणा, 1500 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में मयंक कुमार, बालिका वर्ग मेंसुहानी, लंबी कूद बालक वर्ग में अर्जुन सिंह, बालिका वर्ग में अनम, खो-खो में बालक और बालिका वर्ग में न्याय पंचायत बरहैनी, कबड्डी में बालक और बालिका वर्ग में न्याय पंचायत बरहैनी, गोला फेंक में बालक वर्ग में अमान, बालिका वर्ग में गुरंश कौर, चक्का फेंक बालक वर्ग में मयंक सिंह, बालिका वर्ग में गुरंश कौर प्रथम रहे।
पहली प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रथम, द्वितीय और तृतीय को मुख्य अतिथि प्रवक्ता राजेश कुमार ने 500 रुपये देकर उत्साहवर्धन किया। संचालन महेंद्र सिंह यादव ने किया। इससे पूर्व खेल महाकुंभ का शुभारंभ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख सरिता देवी, उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन अध्यक्ष मेजर सिंह ने किया। प्रवक्ता राजेश कुमार ने कहा कि खेल में भविष्य सुधारने वाले बच्चों के लिए आज शुभ दिन है। वहां स्कूल प्रधानाचार्या परमीन कौर, बीडीओ एससी पंत, बीईओ हवलदार प्रसाद, उपशिक्षाधिकारी प्रेमा बिष्ट, युवा कल्याण अधिकारी इमरान खान, महेश रावत, संजीव गुप्ता, अंगन लाल, गीता खुल्बे, प्रीति रस्तोगी आदि थे। एबीईओ बिष्ट ने बताया कि 30 अक्तूबर को अंडर 17 के बच्चों की और 31 अक्तूबर को अंडर 21 के बच्चों की प्रतियोगिता होगी। संवाद

फोटो बाजपुर में खेलमहाकुंभ का शुभारंभ करते भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार और अन्य।- फोटो : BAZPUR
विज्ञापन