फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Chaiti Fair started in Kashipur

कुमाऊंनी संस्कृति के रस के साथ चैती मेला शुरू 

Mon, 19 Mar 2018 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर। Updated Mon, 19 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
Chaiti Fair started in Kashipur
काशीपुर चैती मंदिर परिसर में नंदा राजजात यात्रा निकालते कलाकार। - फोटो : Amar Ujala

प्रथम नवरात्र को कुमाऊं के प्रख्यात चैती मेला शुरू हो गया है। छोलिया नृतकों और ढोल के साथ सभी अधिकारी और गणमान्य नागरिक मां बाल सुंदरी देवी के मंदिर पहुंचे। उन्होंने मां भगवती के दर्शन कर मेले के सफल संचालन की कामना की। इससे पूर्व सीडीओ आलोक पांडे, एसएसपी डॉ. सदानंद दाते, मेलाधिकारी/एसडीएम दयानंद सरस्वती और पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा ने मेला परिसर के दक्षिणी द्वार पर पूजा-अर्चना करने के बाद फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। 

विज्ञापन


शुभारंभ पर पंडाओं ने मां बाल भगवती की अर्चना की। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा ने मंदिर परिसर में देवी ध्वज फहराया। वहां पंडा वंश गोपाल अग्निहोत्री, पंडा विकास अग्निहोत्री, पंडा कृष्ण गोपाल, पंडा मनोज अग्निहोत्री, पंडा शक्ति अग्निहोत्री आदि थे। एसएसपी डॉ. दाते और सीडीओ पांडे ने अधिकारियों से मेले की तैयारियों के बारे में जानकारी लेते हुए व्यवस्थाएं जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती ने बताया कि अगले दो दिनों में मेले की सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएंगी। नखासा बाजार पंडाओं की निजी भूमि पर लगता है। बावजूद इसके मेला समिति वहां बिजली, पानी और सीसीटीवी आदि की व्यवस्था करेगी। उन्होंने बताया कि मेले से प्राप्त आय यहां के विकास पर खर्च की जाएगी। एसएसपी ने मेला प्रभारी जसवीर सिंह को मेला परिसर से चैती चौराहे तक सड़क किनारे लगी दुकानें हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान  मेला समिति के सदस्य तहसीलदार संजय कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष शमशुद्दीन, संजय चतुर्वेदी, संदीप सहगल, वंदना अग्निहोत्री, इंतजार हुसैन, प्रभारी बीडियो जगदीश पंत, ईओ नगर पंचायत गूलरभोज जगदीश चंद्र, कोषाधिकारी दिलीप सिंह बिष्ट मौजूद थे। 

नंदा राजजात यात्रा का प्रदर्शन 
काशीपुर। रामनगर से आई सांस्कृतिक संस्था देवभूमि सांस्कृतिक कला समिति के सदस्यों ने मेला में नंदा देवी राजजात यात्रा की शोभायात्रा निकाली। समिति के कलाकार देवी का डोला कंधों पर उठाए चल रहे थे। तीन कन्याओं ने देवी स्तुति गान पर नृत्य किया। कलाकारों में रचिता आर्या, किशोर पाठक, मनोज कुमार, भाष्कर, इंद्र लाल, अंजली, अंशु, कैलाश आदि थे। 

खोखराताल मंदिर का एसएसपी ने किया निरीक्षण
काशीपुर। एसएसपी दाते ने कहा कि चैती मेला में महिला दस्ते बगैर वर्दी के तैनात रहेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और पीएसी तैनात रहेगी। बाद में उन्होंने खोखराताल मंदिर से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग तक का पुलिस अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को मेले के दौरान जाम से निपटने के लिए विशेष निर्देश दिए। 

 
अभी शुरू नहीं हुई घोड़ों की बिक्री 
काशीपुर। चैती मेला में नखासा बाजार में पर्याप्त संख्या में घोड़े नहीं पहुंचे हैं। इस कारण अभी बिक्री आरंभ नहीं हुई है। सोमवार तक बड़ी संख्या में घोड़े पहुंचने की उम्मीद है। मेले में फिलहाल मेला में सैदपुर और रामपुर स्वार आदि स्थानों से घोड़े पहुंचे हैं। व्यापारियों ने बताया कि सोमवार तक राजस्थान से घोड़े भर कर 11 ट्रक पहुंच जाएंगे, तभी बिक्री आरंभ होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed