{"_id":"5b9e9e7f867a557f54639842","slug":"celebration-at-jethi-s-village-and-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठी के गांव और घर पर जश्न का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेठी के गांव और घर पर जश्न का माहौल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
विजय हजारे ट्राफी के लिए टीम में चयनित विजय सिंह जेठी।
- फोटो : अमर उजाला
कस्बे के नवोदित क्रिकेटर विजय जेठी के विजय हजारे ट्रॉफी के लिए प्रदेेश की टीम में चयन होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। ट्रायल के दौरान विजय के लिए सबकुछ आसान नहीं था, उनके दादा भी इसी दौरान गुजर गए। इस विपरीत परिस्थिति में भी विजय ने हार नहीं मानी और टीम में अपनी जगह पक्की की। विजय पिछले दस वर्ष से बड़ोदरा गुजरात में कोचिंग की और अंडर 23 में एक दिनी व अंडर 23 सीके नायडू ट्राफी में खेल चुका है।
विज्ञापन
मूल रूप से पिथौरागढ़ के गांव मेलमुड़ा निवासी व वर्तमान में झनकट कस्बा में रहने वाले पूर्व सैनिक राजेंद्र सिंह जेठी के घर खुशी का माहौल है। परिजनों ने बताया कि विजय जेठी ने 2009 में झनकट के गुरूकुल एकेडमी से हाईस्कूल किया था। विजय के पिता ने भी अंतरराष्ट्रीय खेल में बाक्सिंग में कांस्य पदक जीता। क्रिकेट के जुनून ने ही उसे आज इस मुकाम पर पहुंचाया है।
विज्ञापन
विजय के चयन पर खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी, नानकमत्1ता विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, कमान सिंह जेठी, आनंद सिंह जेठी, नारायण सिंह जेठी, दीवान सिंह जेठी, कुंवर सिंह खनका, रामू चडडा आदि ने बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद व बधाई दी है।
विज्ञापन
