फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CBI is expected to open the secret of the disappearance of the saurabh

सीबीआई जांच से सौरभ के गायब होने का राज खुलने की उम्मीद

Thu, 13 Aug 2015 12:03 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, काशीपुर।
ब्यूूराे, अमर उजाला, काशीपुर। Updated Thu, 13 Aug 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 सौरभ घिल्डियाल की गुमशुदगी के दो साल बाद भी हकीकत का पता नहीं चल सका। पुलिस ने उसके माता-पिता के संदेह पर गंभीरता से जांच की होती तो मामला पहले ही खुल गया होता।
 अब सीबीआई टीम उन संदिग्धों का लाई डिटेक्टर टेस्ट कर रही है। इससे सौरभ के परिजनों को उसकी गुमशुदगी का राज खुलने की उम्मीद बंध गई है।
ग्राम भीमनगर कुंडेश्वरी निवासी सौरभ घिल्डियाल (22) 22 सितंबर 2013 की शाम को बाइक से कहीं गया था। तब से लौट कर नहीं आया। विवेचना अधिकारियों के बदलने के साथ ही उसकी गुमशुदगी का मामला गायब हो गया। पुलिस के रुख से हताश उसके माता-पिता ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई।
विज्ञापन

 तब पुलिस ने सीबीआई से संदिग्धों का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने का अनुरोध किया। सौरभ की माता उषा घिल्डियाल ने कहा कि उनका पुत्र पढ़ाई के साथ ही दोस्तों के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करता था। उसको गायब करने में उसके दोस्तों का ही हाथ है। घटना की समय वह घर से बाइक पर दोस्तों से मिलने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक नहीं लौटा तो फोन पर वह बोला दस मिनट में आ रहा है। दादी सुमित्रा ने बताया कि पुलिस को सौरभ को गायब करने वालों के नाम सबूतों के साथ बताने पर भी पुलिस ने जांच-पड़ताल के नाम पर खानापूर्ति की। सौरभ के हाथ का एक लिखा एक कागज मिला था, जिसमें उसने एक दोस्त से 78 हजार रुपए लेना लिखा है। यह कागज भी पुलिस को सौंप दिया गया है।
पिता दिनेश घिल्डियाल ने कहा कि तत्कालीन पुलिस अधिकारी की भूमिका भी इसमें संदिग्ध थी। परिजनों ने नम आंखों से कहा कि उनको विश्वास होने लगा है कि उनके पुत्र की हत्या कर दी गयी है, लेकिन हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस पकड़ने के बजाए उनका बचाव कर रही है।

इधर बताया जाता है कि सीबीआई जिन सात लोगों का लाई डिटेक्टर टेस्ट कर रही है। उस सूची में तीन लड़कियां, एक महिला, तीन पुरुष शामिल हैं। यह संख्या घट-बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed