फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Caution: Attempt to defraud in the name of online booking of LPG cylinder

सावधान : एलपीजी सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ठगी का प्रयास

Sat, 21 Mar 2026 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 21 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Caution: Attempt to defraud in the name of online booking of LPG cylinder
रुद्रपुर। साइबर ठग आपदा में अवसर तलाशने का विकल्प ढूंढ रहे हैं। यदि आपके पास अनजान नंबर से गैस सिलिंडर बुक कराने या कनेक्शन कटने के नाम पर कोई ओटीपी या लिंक आ रहा है तो सतर्क हो जाएं। ऐसा कर शातिर ठग आपको चूना लगाने का प्रयास कर रहे हैं। ऊधमसिंह नगर पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को सोशल मीडिया विज्ञापन, अनजान कॉल या लिंक को लेकर अलर्ट रहने के हिदायत दी है।
विज्ञापन




लिंक पर क्लिक करते ही उड़ सकते हैं रुपये

ठग फोन कर उपभोक्ता से कहते हैं कि अगर आपने अभी सिलिंडर बुक नहीं किया तो आपके कोटे का सिलिंडर किसी और को दे दिया जाएगा। इसके बाद ठग बैंक डिटेल हासिल करता है और एक लिंक भेज कर क्लिक करने को कहता है। जैसे ही उपभोक्ता लिंक पर क्लिक करता है तो ठग उनके फोन को रिमोट पर लेकर बैंक खाते से रुपये उड़ा लेते हैं।
विज्ञापन


जल्दी एलपीजी सिलिंडर देने का कर रहे दावा
साइबर सेल प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि साइबर अपराधी व्हाट्सएप और टेक्स्ट मैसेज के जरिये पे-नाऊ, गेट गैस टूमॉरो जैसे मैसेज भेज रहे हैं। जल्दी गैस डिलिवरी का लालच देकर एडवांस पेमेंट मांगवा रहे हैं। गैस कंपनियों ने अलर्ट जारी कर कहा है कि उनकी तरफ से कभी भी गैस बुकिंग करते समय रुपये नहीं मांगे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ठगी से कैसे बचें?

सिलिंडर बुकिंग के लिए गैस कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट का प्रयोग करें।

किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
मोबाइल पर आने वाली वेबसाइट पर कोई भी पेमेंट डिटेल न भरें।
किसी के कहने पर ओटीपी और बैंक डिटेल्स शेयर न करें।
अनजान कॉल आने पर पैनिक न हो, कॉल काटकर नंबर ब्लाॅक करें।

—-

ठगी होने पर क्या करें?
साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।


केस-1

पुलिस लाइन के पास रहने वाले राजेंद्र कुमार ने साइबर सेल में शिकायत की। उनका कहना है कि एक दिन पहले उनके व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से गैस बुक करने का लिंक आया। उस पर क्लिक करते ही उनका फोन हैक हो गया। इस पर साइबर सेल ने उन्हें तुरंत बैंक खाता बंद करने की सलाह दी। इससे ठगी होने से बच गई।



केस-2

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली शालिनी ने भी ठगी के प्रयास की शिकायत नजदीकी चौकी में की है। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। दिए गए लिंक पर क्लिक कर बुकिंग करें। महिला की सतर्कता से ठगों का प्रयास विफल रहा।


कोट

साइबर अपराधी ठगी के नए-नए पैटर्न अपना रहे हैं। इसलिए ऐसी कोई गलती न करें जिससे बाद में पछताना पड़े। गैस सिलिंडर की बुकिंग के नाम पर अनजान नंबर से कोई मैसेज आ रहा है तो सतर्क हो जाएं। बुकिंग के लिए अधिकृत वेबसाइट का ही प्रयोग करें। जागरूक होकर ठगी से बचा जा सकता है। - अजय गणपति, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed