{"_id":"584abe884f1c1be15944ae57","slug":"caught-in-illegal-mining-storage-bnnakedha","type":"story","status":"publish","title_hn":" बन्नाखेड़ा क्षेत्र में अवैध खनन भंडारण पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बन्नाखेड़ा क्षेत्र में अवैध खनन भंडारण पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर
Updated Sat, 10 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटी माइनिंग टीम ने छोई क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध रुप से खनन का स्टाक पकड़ा। छापेमारी की कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप मच गया। मौके से 4 हजार घनमीटर उपखनिज बरामद हुआ। जिसे जब्त कर सीज कर दिया। जब्त किए गए उप खनिज की कीमत करीब 8 लाख रुपए बताई गई है।
शुक्रवार को वन विभाग के एसडीओ बीएस शाही के नेतृत्व में वन व राजस्व विभाग की टीम ने नैनीताल जिले के गांव छोई नाथूपुर में छापेमारी की। इस दौरान बिना परमिशन के एक खनन स्टाक मिला। एसडीओ के अनुसार उप खनिज का स्टाक बाजपुर निवासी नितिन अग्रवाल का है। लेकिन उसका संचालन बीएससी के द्वारा किया जा रहा है।
बारीकी से पड़ताल करने पर मौके से करीब 4 हजार घन मीटर उप खनिज मिला। बताते हैं के क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है। एक सूचना के आधार पर एसडीओ बीएस शाही ने औचक छापेमारी कर अवैध खनन का भंडारण पकड़ा। टीम में तहसीलदार सुंदर सिंह तोमर, वन दरोगा आनंद मठपाल, जमन सिंह मेवाड़ी, सुरेंद्र मोहन, मोहित रावत, ताराचंद चौबे, राधेश्याम, ठाकुर दत्त ध्यानी आदि थे।