{"_id":"6817bd1cb1a277944c03b668","slug":"cataract-operations-will-be-done-by-phaco-method-in-the-district-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-124276-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जिले में फेको विधि से होंगे मोतियाबिंद के आपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जिले में फेको विधि से होंगे मोतियाबिंद के आपरेशन
Mon, 05 May 2025 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 05 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला अस्पताल में जल्द ही फेको विधि से मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जाएंगे। विकास खंडों से मोबाइल यूनिट के माध्यम से चिह्नित नेत्र रोगियों को जिला मुख्यालय लाया जाएगा। शासन से अनुबंध के तहत नेत्र सर्जन की तैनाती के आदेश सीएमओ कार्यालय को प्राप्त हुए हैं। अब तक जिला अस्पताल में फेको विधि से ऑपरेशन की सुविधा नहीं थी। सीएमओ कार्यालय में नेत्र सर्जन की तैनाती का लाभ नेत्र रोगियों को मिल सकेगा। सीएमओ कार्यालय में तैनात एक अन्य नेत्र रोग विशेषज्ञ ऑपरेशन करती हैं, लेकिन उनके अवकाश पर होने के दौरान ऑपरेशन नहीं हो पाते थे। अब अनुबंध के तहत एक और नेत्र सर्जन की तैनाती होने से इस समस्या से भी निजात मिल जाएगी। ।
क्या है फेको विधि
रुद्रपुर। फेको विधि को फेकोइमल्सीफिकेशन भी कहा जाता है। यह मोतियाबिंद सर्जरी की लोकप्रिय तकनीक है। इस विधि से आंख में एक छोटा चीरा लगाया जाता है। फेको सुई आंख में डाली जाती है। फेको सुई से निकलने वाली अल्ट्रासाउंड तरंगें लेंस को छोटे टुकड़ों में तोड़ देती हैं। इन टुकड़ों को वैक्यूम के माध्यम से बाहर निकाला जाता है। एक कृत्रिम लेंस को आंख में प्रत्यारोपित किया जाता है। फेको विधि सुरक्षित और प्रभावी तकनीक है। छोटा चीरा लगने से आंख को जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है।
सीएमओ, डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि शासन से अनुबंध के तहत नेत्र सर्जन शैली गुप्ता की तैनाती हुई है। जल्द नेत्र सर्जन के कार्यभार ग्रहण करने की उम्मीद है। जिला अस्पताल में फेको विधि से ऑपरेशन की व्यवस्था की जाएगी।