फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Case registered against suspended SHO in rudrapur

Rudrapur: निलंबित एसएचओ पर केस दर्ज, युवती से फोन पर अश्लील बात करने का ऑडियो हुआ था वायरल; जानें पूरा मामला

Thu, 04 Jul 2024 11:05 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 04 Jul 2024 11:05 AM IST
सार

पंतनगर में एक युवती से फोन पर आपत्तिजनक बातें करने के मामले में पंतनगर के पूर्व एसएचओ के खिलाफ पुलिस ने आखिरकार केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
Case registered against suspended SHO in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 

विज्ञापन

पंतनगर में एक युवती से फोन पर आपत्तिजनक बातें करने के मामले में पंतनगर के पूर्व एसएचओ के खिलाफ पुलिस ने आखिरकार केस दर्ज कर लिया।

पंतनगर के एसएचओ की एक युवती से आपत्तिजनक बातचीत की की ऑडियो बीते दिनों वायरल हुई थी। इस पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने वायरल ऑडियो की जांच सहायक पुलिस अधीक्षक आईपीएस निहारिका तोमर को सौंपी थी। साथ ही आरोपी एसएचओ को निलंबित कर दिया था। आईपीएस निहारिका ने जांच के बाद रिपोर्ट एसएसपी को दी। इस पर मंगलवार की देर रात ही एसएसपी ने आरोपी एसएचओ के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। इस पर पंतनगर थाने में आरोपी एसएचओ के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (क) (1), 354 (क) (2) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि मामले की जांच सीनियर इंस्पेक्टर प्रतिमा भट्ट को सौंपी गई है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand Weather: संभलकर रहें...आज भी भारी बारिश का रेड अलर्ट, कुमाऊं के पांच जिलों में बंद रहेंगे स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
पंतनगर में लगभग एक वर्ष पूर्व किसी बात को लेकर दो पड़ोसियों के बीच मारपीट हुई थी। इसके बाद एक पक्ष की युवती ने आत्महत्या कर ली और सुसाइड नोट में दोष दूसरे पक्ष पर मढ़ दिया। युवती के परिजनों का आरोप था कि पड़ोसी परिवार का मुखिया उनकी बेटी पर गलत नजर रखता था और उसने कई बार दुष्कर्म का भी प्रयास किया था। इस कृत्य में पूरे परिवार का शामिल होने का आरोप लगाया गया। इसी के चलते उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। मामले में आरोपी पक्ष के पिता-पुत्री को जेल भेज दिया गया। इसकी पैरवी में उसकी छोटी बेटी का पंतनगर थाने कई बार आना-जाना हुआ और फोन पर भी एसएचओ से बात होती रही। एसएचओ ने युवती को असहाय समझकर उससे अश्लील बातें शुरू कर दीं, जिसको पीड़िता ने रिकाॅर्ड कर लिया था।

 

पड़ोस के तीन लोग नामजद, केस दर्ज
सात जून को घर में घुसकर युवती और उसकी बहन के साथ गाली-गलौज, मारपीट करने के मामले में पंतनगर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को नामजद करते हुए केस दर्ज किया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पंतनगर थाना क्षेत्र की एक युवती ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि सात जून की आधी रात को वह व उसकी बहन घर पर अकेली थी। इस बीच रंजिशन बाडू यादव, जितेंद्र यादव और अखिलेश एक अन्य साथी के साथ घर की जाली काटकर अंदर घुस आए। आरोपियों ने उसके व बहन के साथ मारपीट की। गाली-गलौज करते हुए बहन के कपड़े फाड़कर अश्लील हरकतें करने लगे। उनके शोर करने पर आसपास के लोगों को एकत्र होता देख आरोपी शिकायत करने पर उन्हें व उनके परिवार को जान से मरवा देने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने बाडू, जितेंद्र, अखिलेश एवं एक अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 323, 354, 452, 504, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसपी सिटी कत्याल ने बताया कि मामले की विवेचना एसआई प्रियंका टम्टा कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed