{"_id":"64d7b9e58917510c5b0a2916","slug":"case-of-fir-for-dowry-act-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-2031-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बेटियां पैदा होने पर महिला को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बेटियां पैदा होने पर महिला को घर से निकाला
Sat, 12 Aug 2023 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 12 Aug 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। बेटियों को जन्म देने पर एक महिला को ससुरालियों ने पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ग्राम लालपुर निवासी किरन ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसकी पति सतपाल सिंह से तीन बेटियां अनुष्का (11), आराध्या (5) व आदिती (3 माह) की है। आरोप है कि बेटियां पैदा होने पर उसका पति आए दिन मारपीट कर कई बार जान लेने की कोशिश तक कर चुका है। आरोप लगाया कि पति ने दूसरी औरत से शादी कर ली है। उसका यह भी आरोप है कि उसकी सास राजवती, ससुर राजेश पाल, ननद नीतू व नेहा उसे बचाने के बजाय मारपीट में पति का सहयोग करते हैं।
दहेज के लिए पत्नी को घर से निकाला
काशीपुर। एक महिला ने पति सहित ससुराल के चार लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और घर से निकालने का केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर में काजल ने बताया कि दो साल पहले उसका विवाह थाना बढ़ापुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश के ग्राम सरदापुर छामली निवासी तेजपाल के साथ हुआ था। उसका आरोप है कि पति, ससुर रामपाल, सास बिल्लौ, जेठ बबलू व जेठानी दहेज लाने के लिए उत्पीड़न करते हैं। नामजद केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।