Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Case of driver of school bus for molesting innocent children in Tempo, arrested

छात्र-छात्राओं से छेड़खानी में बस ड्राइवर गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Case of driver of school bus for molesting innocent children in Tempo, arrested
आरोपी बस चालक जसप्रीत घुम्मन। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। निजी स्कूल की बस में मासूमों के साथ छेड़खानी किए जाने पर अभिभावकों ने बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आईटीआई थाने में प्रदर्शन किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ ने भी बच्चों से जानकारी ली। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

अलीगंज रोड स्थित एक निजी स्कूल के बच्चों को मधुवन नगर निवासी रिंकू अपने टेंपो से स्कूल छोड़ता और लाता है। मंगलवार को छुट्टी के बाद बच्चे टेंपो में बैठ गए। स्कूल की एक बस का चालक जसप्रीत घुम्मन भी टेंपो में बैठ गया। आरोप है कि जसप्रीत ने टेंपो में बैठे यूकेजी से पांचवीं तक के करीब छह मासूमों से छेड़खानी की उनके शरीर पर चिंगोटियां काटीं। इससे बच्चों के शरीर पर नीले निशान पड़ गए।
विज्ञापन

घर पहुंचने पर अभिभावकों ने बच्चों को दर्द से कराहते देखा तो उनसे पूछा। बच्चों ने बताया कि यह सब स्कूल बस के एक चालक ने किया। बच्चों ने बताया कि आरोपी पहले भी उनके साथ ऐसी हरकतें करता रहा है। इसके बाद अभिभावकों ने एक-दूसरे को फोन मिलाया तो पता लगा कि बस चालक ने टेंपो में बैठे सभी छात्र-छात्राओं के साथ ये हरकत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को स्कूल पहुंचकर अभिभावकों ने पूरे मामले की जानकारी प्रधानाचार्य और मैनेजर को दी। इस पर अभिभावक और बच्चों के साथ स्कूल प्रबंधन के लोग आईटीआई थाने पहुंचे। अभिभावकों ने बच्चों के शरीर पर पड़े नीले निशान दिखाए और आरोपी बस चालक के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। सूचना पर सीओ मनोज ठाकुर भी थाने पहुंच गए। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों से अलग-अलग बात कर जानकारी ली। पुलिस ने पीड़ित बच्चों का मेडिकल कराया। स्कूल की प्रधानाचार्या की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बस चालक जसप्रीत घुम्मन के खिलाफ धारा 354 और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

आईटीआई के थाना प्रभारी कुलदीप अधिकारी ने कहा कि स्कूली बस के चालक द्वारा बच्चों के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। स्कूल की प्रधानाचार्या की तहरीर पर बस चालक जसप्रीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed