फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Case of Death in Transit Camp Rudrapur

Udham Singh Nagar News: संदिग्ध हालत में तार से लटका मिला श्रमिक का शव

Tue, 20 Jun 2023 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 20 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Case of Death in Transit Camp Rudrapur
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में संदिग्ध हालत में एक श्रमिक का शव डिश के तार से लटका हुआ कमरे में मिला। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव कई घंटे पुराना बताया जा रहा है। मृतक पिछले एक माह से बेराेजगार होकर कमरे में अकेले रह रहा था।
विज्ञापन

मूल रूप से गांव रिछा, भूता जिला बरेली निवासी रंजीत सिंह(19) पिछले करीब दो साल से शहर में रह कर सिडकुल की एक फैक्टरी में नौकरी करता था। करीब छह माह पहले वह फुलसुंगा, ट्रांजिट कैंप निवासी मनोज के घर पर किराए में रहने के लिए आया था। सोमवार सुबह से शाम तक उसके कमरे में कोई हलचल नहीं हुई। शाम करीब सात बजे पड़ोसी किराएदार ने उसका दरवाजा खटखटाया तो नहीं खुला। इस पर उसने जोर से टक्करी मारी तो दरवाजा खुल गया और अंदर रंजीत का शव छत में बने कुंडे से डिश के तार के सहारे लटक रहा था।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने शव को नीचे उतारा और माेर्चरी भिजवाया। परिजनों का कहना है कि एक माह पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी और कमरे में अकेले रह रहा था। करीब एक माह से उसने घर में बात भी नहीं की। उसके मोबाइल का रिचार्ज भी खत्म है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। मंगलवार सुबह सूचना पर मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मृतक के पिता किसानी करते हैं और मां गृहिणी है। तीन भाइयों में सबसे बड़ा रंजीत था जबकि चार बहनों में से एक बहन की शादी हो चुकी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसएचओ सुंदरम शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed