फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Case of Crime in Kelakheda

Udham Singh Nagar News: ढाबे पर हथियारबंद बदमाशों ने बोला हमला

Tue, 20 Jun 2023 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 20 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Case of Crime in Kelakheda
केलाखेड़ा थाना के बाहर क्षेत्रवासियों की लगी भीड़। संवाद
केलाखेड़ा। हाईवे-74 स्थित एक ढाबे पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हथियारों से लैस होकर पहुंचे 8-10 लोगों ने ढाबे के कर्मचारियों पर हमला कर फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर घटनास्थल पर लोगों के एकत्र होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। उक्त प्रकरण में पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मोहल्ला रत्नामड़ैया निवासी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद शफी अंसारी ने पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमें बताया कि उसकी गैरमौजूदगी में हाईवे स्थित उनके मदीना मुस्लिम होटल पर केलाखेड़ा निवासी विशेष गुप्ता और उसके 8-10 अज्ञात साथी लाठी-डंडे और हथियार लेकर करीब दोपहर 12 बजे पहुंचे। हमलावरों ने ढाबे के कर्मचारियों और उसके भाई याकूब उर्फ भूरा पर अचानक हमला कर दिया। मोहम्मद शफी ने बताया कि विशेष गुप्ता और उसके साथ आए अज्ञात लोगों ने ढाबे पर मौजूद कर्मचारियों को लाठी-डंडों से मारना-पीटना शुरू कर दिया। वहीं उक्त लोगों ने जान से मारने की नियत से उसके भाई पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने ढाबे में सामान पैक कर तोड़फोड़ कर दी। मोहम्मद रफी ने बताया कि शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने आरोपियों से उनके भाई और कर्मचारियों को बचाया। वहीं आरोपी मौके से सीसीटीवी डीवीआर और गल्ला तोड़कर खाता पासबुक, आधार कार्ड समेत कुछ दस्तावेज साथ ले गए। हमले में कुछ लोग गंभीर रूप से चोटिल भी हो गए। मोहम्मद शफी ने उक्त षड्यंत्र के पीछे भव्वानगला डिप्टी फार्म निवासी एक व्यक्ति का हाथ बताया है। पुलिस ने मोहम्मद शफी की तहरीर पर धारा 147,148, 149, 307, 506, 323 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वर्ष 2017 में भी विशेष गुप्ता ने स्वयं को गोली मारकर उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को झूठे केस में फंसाने की कोशिश की थी। पुलिस ने जांच के बाद उक्त मामले का खुलासा किया था। उक्त मामला अभी तक न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने बताया मामला जमीनी विवाद का है।
विज्ञापन


मामला जमीनी विवाद का है। मोहल्ला रत्ना मड़ैया निवासी मो. शफी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केलाखेड़ा निवासी विशेष गुप्ता सहित आठ-दस अन्य के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललित मोहन, थाना प्रभारी केलाखेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed